डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला, बोले – 2027 क्या…2047 के बारे में भी ना सोचें

डिजि़टल डेस्क : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला, बोले – 2027 क्या…2047 के बारे में भी ना सोचें। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बड़े अंतराल के बाद शनिवार को फिर से पूरे सियासी रौ में दिखे हैं। हालांकि इस बार उनका रुख और हावभाव सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार और सत्ताधारी संगठन भाजपा को उत्फुल्ल करने वाला है।

शनिवार को दिग्गज नेता नरेश अग्रवाल की मेजबानी में हरदोई में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले  कि अखिलेश यादव 2027 तो क्या 2047 तक के लिए यूपी के सत्ताधीश बनने का सोचना छोड़ दें।

अखिलेश यादव को लेकर यह बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य …

हरदोई में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य  ने कहा –  ‘…कुछ लोग 2027 के सत्ताधीश अखिलेश की होर्डिंग लगवा रहे हैं। हरदोई की धरती से कह रहा हूं कि अखिलेश 2027 छोड़ दें, 2047 के बारे में भी न सोंचें।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसा मौर्य
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसा मौर्य

…अखिलेश यादव अपनी साइकिल वर्ष 2047 तक के लिए सैफई ले जाएं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारतका लक्ष्य रखा है और इसी अनुसार कार्य भी हो रहे हैं। अखिलेश यादव …महाकुंभ 2025  को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन जब अखिलेश मुख्यमंत्री थे 2013 में, तब कुंभ की जिम्मेदारी आजम खां को सौंप दी थी। तब अव्यवस्थाओं के कारण दुर्घटनाएं हुई थीं।

और अब…केंद्र और प्रदेश की सरकारें मिलकर महाकुंभ 2025 की भव्य-दिव्य तैयारियों की अंतिम रूप दिया है। सभी पधारने वाले श्रद्धालुओं – तीर्थयात्रियों के आने-जाने से लेकर ठहरने समेत समस्त बुनियादी सुविधाओं के साथ सुरक्षा का भी मुकम्मल प्रबंध किया गया है। …प्रयागराज में महकुंभ 205  का आयोजन हो रहा है। …सभी लोग आइएगा’।

यूपी के हरदोई में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद।
यूपी के हरदोई में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले – हार से बौखलाए अखिलेश डॉक्टर को दिखाएं…

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि -‘ हार से बौखलाए अखिलेश उलूल जुलूल बात करते हैं। वह डाॅक्टर को दिखाएं। अखिलेश यादव की पीडीए तो परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। गत लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने भ्रम फैलाकर प्रदेश में हमारा प्रदर्शन कुछ कमजोर किया।

…बीते दिनों हुए हरियाणा, महाराष्ट्र के विधानसभा और प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में एनडीए और भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत से  विपक्षी दलों का भ्रम टूट चुका है।  भाजपा दिल्ली भी जीतेगी और मिल्कीपुर का उपचुनाव भी।

…मैं तो कार्यकर्ता पहले हूं और डिप्टी सीएम बाद में।  बहुत व्यस्तताओं के बीच यहां के लिए समय निकाला, क्योंकि यहां कार्यकर्ता समागम था’। 

यूपी के हरदोई में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद।
यूपी के हरदोई में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद।

हरदोई के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल- मैं वो शेर हूं जो…

इससे पहले यूपी के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की ओर से हरदोई शहर के गांधी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल अपने पुराने अंदाज में ही नजर आए।

नरेश अग्रवाल  ने अपने संबोधन में कहा कि – ‘लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बोल रहा हूं। …वर्ष 2017 में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही थी, लेकिन फिर भी हरदोई नितिन ने ही जीती। हरदोई सीट भाजपा तब जीती जब हम भाजपा में आए।

…मेरी कुंडली में यश के साथ अपयश भी लिखा है। जिसको लड़ाता हूं, जिताता हूं और फिर गाली भी खाता हूं। …लेकिन मैं वो शेर हूं जो देखता सब रहता है और मौके पर शिकार करना नहीं छोड़ता।  चुनाव जीतने हारने स कोई नेता नहीं बनता। नेता वह होता है जो जनता के दिल में रहता है’।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की फाइल फोटो।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की फाइल फोटो।

इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन को  मिश्रिख सांसद अशोक रावत, एमएलसी अशोक अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, भाजपा के जिला प्रभारी शंकरलाल लोाधी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह पन्ने ने भी संबोधित किया। संचालन नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला ने किया।

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...