रायपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की सेंट्रिंग गिरने से 11 मजदूर दबे, 2 की मौत

डिजिटल डेस्क : रायपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की सेंट्रिंग गिरने से 11 मजदूर दबे, 2 की मौत। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित वीआईपी रोड पर एक कॉप्लेक्स के सातवीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरने से 11 मजदूर दब गए।

मलबे में से 9 मजदूरों को गंभीर रूप से घायलावस्था में बाहर निकाला गया है।  उनमें से 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि  7 मजदूरों का इलाज चल रहा है।

मौके पर मलबे में ही अभी भी  दो मजदूरों के दबे होने की सूचना है। उन्हें भी सुरक्षित बाहर निकालने में राहत और बचाव टीमें जुटी हैं। रायपुर के कलेक्टर गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मौके पर हादसे से अफरातफरी

हादसे से के पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद हैं। सभी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। पुलिस प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर कलेक्टर गौरव सिंह समेत प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद हैं। सभी बचाव कार्य में लगे है।

मरने वालों में से एक का नाम रहमत खान है जबकि दूसरे मृतक मजदूर की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इस इमारत में दूसरे राज्य के मजदूर भी काम कर रहे थे। एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि –‘यह इमारत अविनाश ग्रुप की थी। इमारत निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान दिया गया था या नहीं इन सभी पहलूओं की जांच होगी’।

रायपुर में शनिवार को हुए हादसे का दृश्य।
रायपुर में शनिवार को हुए हादसे का दृश्य।

छत ढलाई के दौरान के दौरान शनिवार को रायपुर में हुआ ये हादसा

बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह पर सात मंजिला रेसिडेंशियल कॉप्लेक्स बनाने का काम चल रहा था। वहां छत ढलाई के दौरान ये घटना घटी। ढलाई के दौरान सातवीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरने से मजदूर नीचे गिर गये। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, वीआईपी रोड स्थित अविनाश एलिगेंस की निर्माणाधीन रेसिडेंशियल कॉप्लेक्स की सेंट्रिंग गिरने से हादसा हुआ है।

रायपुर में शनिवार को हुए हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव में जुटे लोग।
रायपुर में शनिवार को हुए हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव में जुटे लोग।

हादसे की जानकारी मिलते ही रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि –‘सभी घायलों को इलाद के लिए कौशल्या विहार के वीवाई हॉस्पिटल भेजा गया है। कुछ मजदूरों को ज्यादा चोट आई हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। वहीं, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं’।

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...