BPSC के विरोध में जन सुराज कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, कहा…

गया: बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने गया में शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया। प्रदर्शन में जिला भर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। जनसुराज नेताओं ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि परीक्षा में अनियमितताओं के चलते इसे दुबारा आयोजित की जाए। धरना स्थल पर वक्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अहंकार में डूबी हुई है और अभ्यर्थियों के भविष्य की अनदेखी कर रही है। जनसुराज नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक अभ्यर्थियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। धरनास्थल पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनसुराज के एक नेता पिछले दस दिनों से आमरण अनशन पर हैं। इसके बावजूद सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया।

वक्ताओं ने कहा कि यह लड़ाई केवल अभ्यर्थियों की नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य की है। धरने में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा भी छाया रहा। जनसुराज कार्यकर्ताओं ने इसे सरकार की बर्बरता और अलोकतांत्रिक नीति का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर इस तरह का बल प्रयोग प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

जनसुराज ने ऐलान किया कि यह लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जाएगी। छात्रों के अधिकार और न्याय के लिए संगठन अपने स्तर से हर संभव प्रयास करेगा। जनसुराज ने सरकार को चेताया कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Birthday Party में गाने पर झूम रहे थे, पहुंची पुलिस ने 41 को दबोचा…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

BPSC BPSC BPSC

BPSC

Highlights

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने कहा- आंगनबाड़ी केंद्र जितना अच्छा बनेगा, बच्चों का विकास...

पटना : सभागार में समाज कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित संकल्प समीक्षा के दौरान...

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों का खूनी संग्राम, अधीक्षक कार्यालय...

भागलपुर : भागलपुर के मायागंज अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ही आपस में भिड़ गए।...

विजय सिन्हा ने की आज से ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत

पटना : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज यानी एक जून 2026 से 'खेत बचाओ अभियान' की...

मोकामा फोरलेन पर कार दुर्घटना, झारखंड के सरकारी कर्मी की मौत,...

मोकामा : मोकामा फोरलेन मार्ग पर कार दुर्घटना में झारखंड के एक सरकारी कर्मी की मौत हो गई। जबकि पत्नी व बेटे जख्मी बताए...

रात्रि 10 बजे जनगणना करने पहुंचे कर्मियों को लोगों ने समझा...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत सिरहा पंचायत के वार्ड संख्या-5 हसानाबाद में रविवार की रात्रि बजे जनगणना करने पहुंचे कर्मियों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img