Advertisment

Dumka : नदी किनारे पेड़ से लटकता मिला प्रिंसिपल का शव, हत्या का आरोप…

Dumka : दुमका के मसलिया में उस समय सनसनी मच गई जब पेड़ से लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गिधनी पहाड़ी गांव का बताया जा रहा है।

ये भी पढे़ं-Dhanbad : छात्राओं के शर्ट उतरवाए और भेज दिया घर, स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप, जांच में जुटी टीम… 

Dumka : 6 जनवरी से लापता थे प्रिंसिपल

मृतक की पहचान ब्रेन्तियूस हेम्ब्रम के रुप में हुई है जो कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गिधनी पहाड़ी गांव का रहने वाला था। मिली जानकारी के मुताबिक मसलिया प्रखंड के गोवासोल उच्च विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के पद पर थे। वे पिछले 6 जनवरी से लापता थे। पत्नी पुष्पलता सोरेन ने थाने में उनके गुमशुदा होने का आवेदन भी दिया था।

आवेदन में पत्नी ने कहा था कि उनके पति 06 जनवरी की शाम को गांव के बगल के बाज़ार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। पर रात होने के बाद भी वे वापिस नहीं आए। उनको फोन करने पर उनका नंबर बंद आ रहा था। जिसके बाद परिचितो और दोस्तो को फोन कर पूछा पर कुछ अता पता नहीं चला।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने व्यक्ति की खोजबीन शुरु की। खोजबीन के दौरान उनके गांव से ही कुछ दूरी पर एक व्यक्ति का शव नदी किनारे पेड़ से लटकता होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त लापता प्राचार्य के रुप में की। पुलिस ने व्यक्ति के परिजनों को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढे़ं-Dhanbad : झरिया विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय में ताबड़तोड़ फायरिंग, पूर्व विधायक के देवर पर आरोप… 

घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी ने पुलिस से कहा कि उनके पति की हत्या कर इसे आत्महत्या का रुप देने के लिए पेड़ से लटकाया गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप स्कूल के ही एक कर्मचारी के ऊपर लगाया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है।

JPSC Student Protest Hemant Soren: JPSC परीक्षा विवाद पर सरकार का...

JPSC Student Protest Hemant Soren: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर...

Shibu Soren First Death Anniversary Garhwa: गढ़वा में शिबू सोरेन की...

Shibu Soren First Death Anniversary Garhwa: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मंगलवार को पद्म भूषण 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के...

Sujit Sinha Encounter: पुलिस ने परिजनों को सौंपा गैंगस्टर का शव,...

Sujit Sinha Encounter: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद, ज़रूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने पर मंगलवार को उसका...