मधुबनी में नीतीश सामुदायिक भवन समेत देंगे कई योजनाओं की सौगात

मधुबनी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 12 दिसंबर को प्रगति यात्रा के दौरान मधुबनी जाएंगे। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री जिलेवासियों को प्रगति यात्रा के दौरान एक हजार करोड़ रुपए की लागत से बनी विकास योजनाओं का सौगात करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार 139 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास रिवर फ्रंट अररिया संग्राम में करेंगे। जिसकी अनुमानित कीमत एक हजार करोड़ से अधिक बतायी जा रही है। मुख्यमंत्री सबसे पहले हवाई मार्ग से खुटौना प्रखंड के दुर्गीपट्टी पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश विभिन्न सात योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जिन योजनाओं का दुर्गीपट्टी में उद्घाटन करेंगे उनमें सामुदायिक भवन, कर्पूरी ठाकुर और अमृत सरोवर योजना के तहत सरकारी तालाब का जीर्णोद्धार के बाद बना सुंदर तालाब, मनरेगा पार्क, उत्क्रमित मध्य विद्यालय में वर्षा जल संचय योजना का कार्य, मुख्य सड़क में हुए मिट्टी कारण खरंजाकरण, पीसीसी का कार्य, 10 वार्ड में सोलर प्लेट और ठोस तरल अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन शामिल है।

यह भी पढ़े : प्रगति यात्रा के दौरान Darbhanga में CM नीतीश, देंगे करोड़ों की सौगात

यह भी देखें :

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...