राजनीति से भरा फैसला, गया BJP में पहली बार बने 2 जिलाध्यक्ष

गया : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की गया जिला इकाई में इस बार इतिहास रच दिया गया। पहली बार जिले को दो हिस्सों में बांटकर दो जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। अब गया पूर्वी का नेतृत्व चिंटू शर्मा और गया पश्चिमी का दायित्व विजय मांझी संभालेंगे। इस अनोखी परंपरा की घोषणा प्रदेश संगठन प्रभारी रत्नेश कुशवाहा ने आयोजित बैठक के दौरान की। बता दें कि इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार भी मौजूद थे। गया में दो जिलाध्यक्षों की परंपरा ने पार्टी में नई ऊर्जा का संचार किया है। अब देखना होगा कि यह फैसला संगठन को कितनी मजबूती देता है और आगामी चुनावी समीकरणों पर इसका क्या असर पड़ता है।

गया जिला बड़ा है। इसमें 10 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। पार्टी ने इसे दो हिस्सों में बांटकर क्षेत्रीय संतुलन और संगठन की मजबूती का हवाला दिया है। प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू शर्मा पूर्वी जिलाध्यक्ष होंगे। उनके अधीन टिकारी, शेरघाटी, बाराचट्टी, गुरुआ, और इमामगंज विधानसभा क्षेत्र आएंगे। वहीं विजय मांझी पश्चिमी जिलाध्यक्ष होंगे। उनके अधीन बोधगया, गया, बेलागंज, वजीरगंज, और अतरी विधानसभा क्षेत्र होंगे।

राजनीतिक संतुलन पर जोर

दो जिलाध्यक्ष बनाने का निर्णय जातिगत संतुलन साधने के लिए लिया गया है। पार्टी ने पहले ही तय किया था कि एक जिलाध्यक्ष सवर्ण से होगा और दूसरा अतिपिछड़ा वर्ग से। चिंटू शर्मा पहले भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और सवर्ण समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं विजय मांझी का चयन अतिपिछड़ा वर्ग से किया गया। दिलचस्प बात यह है कि सवर्ण जिलाध्यक्ष को लेकर कोई खास विवाद नहीं था, लेकिन अतिपिछड़ा वर्ग के नाम पर गहमागहमी काफी बढ़ गई थी।

यह भी देखें :

सूत्र बताते हैं कि विजय मांझी के नाम पर मुहर लगने से पहले चार नाम चर्चा में थे। यह फैसला पार्टी के बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद हुआ। विजय मांझी पूर्व में बोधगया विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार रह चुके हैं। उनकी पत्नी बोधगया नगर परिषद की चेयरमैन हैं। जिलाध्यक्षों की घोषणा के साथ ही माहौल खासा गर्म रहा। समर्थकों ने दोनों नए जिलाध्यक्षों को मालाओं से लाद दिया। समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व सांसद सुशील सिंह, और पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा समेत कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोनों नए जिलाध्यक्षों का कहना है कि वे पार्टी की नीतियों को और मजबूत करेंगे। दोनों अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प ले चुके हैं।

यह भी पढ़े : ‘One Nation One Election’ पर भाजपा ने आयोजित किया परिचर्चा, RJD पर बरसे दिलीप जायसवाल

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...