मुंगेर के राजद जिलाध्यक्ष सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP की सदस्यता की ग्रहण

पटना : बिहार BJP प्रदेश कार्यालय में आज मुंगेर के राजद जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह राजद के लिए मुंगेर में बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एनडीए ने बिहार को सजाने का काम किया है इस कारण लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

DIARCH Group 22Scope News

पार्टी के मात्र सदस्य ही नहीं BJP परिवार के सदस्य हो गए हैं

इस मौके पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से मंजेश कुमार, मनीष कुमार, हिमांशु, टिंकू कुमार, निरंजन राय तथा राम बालक मंडल प्रमुख हैं। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आज से आप सभी पार्टी के मात्र सदस्य ही नहीं भाजपा परिवार के सदस्य हो गए हैं।

यह भी देखें :

डॉ. जायसवाल ने कहा- आज कई पार्टियां है जिनके लिए एक परिवार ही सब कुछ है

डॉ. जायसवाल ने कहा कि आज कई पार्टियां है जिनके लिए एक परिवार ही सब कुछ है, एक परिवार के लोग ही पार्टी के सर्वोच्च कुर्सी पर विराजमान होते हैं लेकिन, भाजपा में कोई कार्यकर्ता ही सर्वोच्च स्थान पर जाता है। भाजपा किसी परिवार की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने भाजपा में आए लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वे भाजपा और एनडीए को मजबूत करने का कार्य करें और क्षेत्र में जाकर बिहार को विकसित बिहार बनाने में जुट जाएं।

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव के सह प्रभारी DY CM केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे बीजेपी कार्यालय, संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी चुनौतियों पर की चर्चा

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...