Bokaro : रोड सेफ्टी अभियान का हुआ आयोजन, कई लोगों के बीच किया गया हेलमेट का वितरण…

Bokaro : यश वी फॉर यू संस्था की ओर से आयोजित तीन दिवसीय रोड सेफ्टी अभियान के तीसरे दिन लोगों के बीच हेलमेट का वितरण किया गया। इस मौके पर चास नगर आयुक्त संजीव कुमार, चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार, चास थाना प्रभारी खुर्शीद आलम, यातायात इंक्पेक्टर रूपेंद्र कुमार राणा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इससे पहले उन्हें समझाया गया कि वह बाइक चलाने के समय हेलमेट अवश्य पहनें। रविवार को शहर के तीन जगहों पर जागरुकता कैंप लगाया गया। इसमें चास के विभिन्न जगहों पर अभियान चलाकर मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट दिया गया।

चीबड min 22Scope News

Bokaro : बेटे को खोने के बाद शुरू हुई मुहिम

यश वी फॉर यू संस्था के संस्थापक मनोज सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में एक सड़क दुर्घटना में उनके बेटे यश की मृत्यु हो गई थी। इस घटना ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया, जिसके बाद उन्होंने ठाना कि ऐसी दुर्घटना किसी और परिवार के साथ न हो। इसलिए 2018 से यश वी फॉर यू संस्था की शुरुआत की। जिसमें वह सड़क हादसे में पीड़ित लोगों की मदद करते हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाते हैं। इसके अलावा सड़क सुरक्षा महीने में युवाओं के बीच तीन दिवसीय हेलमेट वितरण कर उन्हें यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हैं।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Engineering University MoU: छात्रों को मिलेगा IBM SkillsBuild से निःशुल्क...

Bihar Engineering University MoU, पटना: बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना और भारत केयर्स (एसएमईसी ट्रस्ट), जो आईबीएम स्किल्सबिल्ड-कंट्री पार्टनर है, के बीच छात्रों और शिक्षकों...

Bihar Semiconductor Investment: सेमीकॉन इंडिया 2026 में बिहार ने दुनिया के...

Bihar Semiconductor Investment, पटना: सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में बिहार अपनी संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योग जगत के सामने रखने की...

Bihar Education News: 700 सरस्वती विद्या निकेतनों में 3 महीने में...

Bihar Education News, पटना: राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतनों के प्रधानाध्यापकों के लिए शुक्रवार को ज्ञान भवन में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित...