सिवान में अनोखा सड़क सुरक्षा अभियान: सजा नहीं, गुलाब और हेलमेट से बचाई जा रही जिंदगी

सिवान में अनोखा सड़क सुरक्षा अभियान: सजा नहीं, गुलाब और हेलमेट से बचाई जा रही जिंदगी

सिवान : जिले में 1जनवरी से सड़क सुरक्षा अभियान लगातार पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार, 7 जनवरी को जिलाधिकारी की पहल पर सिवान के गोपालगंज मोड़ के पास एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

हेलमेट कानूनी औपचारिकता नहीं,जीवन सुरक्षा का कवच है 

इस कार्यक्रम के तहत बिना हेलमेट बाइक चला रहे चालकों को रोका गया, लेकिन कार्रवाई के नाम पर चालान नहीं, बल्कि प्यार और समझदारी का रास्ता अपनाया गया। जिला प्रशासन की ओर से चालकों को गुलाब का फूल और हेलमेट भेंट कर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बाइक चालकों को बताया कि हेलमेट सिर्फ कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का मजबूत कवच है।

अभियान का उद्देश्य जागरूकता फैलाकर दुर्घटना में कमी लाना  

उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट बाइक चलाना जानलेवा साबित हो सकता है, इसलिए हर परिस्थिति में हेलमेट पहनना अनिवार्य है।अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि जागरूकता फैलाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

लोगों को खुद जागरूक होने की जरूरत

प्रशासन का मानना है कि जब लोग स्वयं नियमों का महत्व समझेंगे,तभी सड़कें सुरक्षित बनेंगी।अंत में जिला प्रशासन ने सभी दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की जिंदगी को सुरक्षित रखें। यह सड़क सुरक्षा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सिवान को दुर्घटना-मुक्त जिला बनाया जा सके।

ये भी पढ़े :  उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में राज्य के इन्क्यूबेशन सेंटर्स के साथ समीक्षा बैठक आयोजित, दिशा-निर्देश जारी

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Jharkhand Smart Road: झारखंड की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का...

Jharkhand Smart Road, रांची: झारखंड में पहली 10 लेन स्मार्ट रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 177 करोड़ रुपये की...

Nepal Flood 2026: नेपाल जलप्रलय में आदापुर के एक ही परिवार...

Nepal Flood 2026, पूर्वी चंपारण: नेपाल में आए भीषण जलप्रलय के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड से बेहद दर्दनाक खबर...

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...