मालिक व कर्मी हुए सख्त, बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

नवादा : रजौली प्रखंड क्षेत्र के अर्चना नगर स्थित देव ऑटो सर्विस नामक पेट्रोल पंप एवं दुलरपुरा स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार की सुबह से बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। वहीं बिना हेलमेट लिए लोगों को बिना पेट्रोल भराए बैरंग वापस लौटा दिया जा रहा है। बीते शनिवार को जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल किया गया।

जिलाधिकारी ने जिले के सभी पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने को लेकर नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बाइक सवार के पास यदि हेलमेट नहीं होगा तो पेट्रोल पंप पर उन्हें पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश का असर रविवार को देखने को नहीं मिला। वहीं सोमवार को खबर के प्रकाशन होने के बाद पेट्रोल पंप मालिकों एवं कर्मियों द्वारा नो हेलमेट नो पेट्रोल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। हालांकि शुरुआती दौर में आमलोगों में जागरूकता की काफी कमी है। जिसके कारण पेट्रोल पंप पर नॉजल मैन एवं बाइक सवारों से तू-तू, मैं-मैं भी देखा जा रहा है। पेट्रोल पंप पर पहुंचे कुछ लोग इमरजेंसी का भी बहाना बनाकर पेट्रोल लेने की विनती कर रहे हैं। किन्तु उन्हें उनको सुरक्षा की बात पेट्रोल पंप के मालिक, मैनेजर एवं अन्य कर्मियों द्वारा बताया जा रहा है।

यह भी देखें :

वहीं प्रखण्ड के सभी लोग जिलाधिकारी के इस पहल की काफी सराहना कर रहे हैं। अर्चना नगर स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट लिए रजौली के पवन कुमार, बिपिन कुमार व लक्की सिंह के अलावे गढ़ दिबौर के मो. कलाम पेट्रोल लेने पहुंचे थे, किन्तु उन्हें पेट्रोल नहीं दिया गया। उन्हें विन्रमता पूर्वक कहा गया कि आप हेलमेट लेकर आएं तभी पेट्रोल मिलेगा। पेट्रोल पंप के कर्मियों द्वारा दोटूक बातें सुनकर कुछ लोग घर जाकर हेलमेट लाए एवं पेट्रोल लेकर अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना हो गए।वहीं कुछ हठी लोग पेट्रोल पंप कर्मी को कहकर जाते दिखे कि यहां नहीं पेट्रोल दिए तो दूसरी जगह जाकर पेट्रोल लेंगे। किंतु दूसरे पेट्रोल पंप के कर्मियों ने भी उन्हें पेट्रोल देने से साफ इंकार कर दिया। पेट्रोल पंप पर इस बदलाव से अधिकांश लोग हेलमेट पहनकर अपना सफर करते दिखाई दिए।

देव ऑटो सर्विस के मालिक मनीष देव ने बताया कि जिलाधिकारी नवादा के निर्देशों का पूर्णतः पालन हो रहा है। लोगों में थोड़ी जागरूकता की कमी है, जिसके कारण कुछ हठी लोगों से तू-तू, मैं-मैं की नौबत आ जाती है। साथ ही कहा कि जागरूकता बढ़ने से थोड़े दिनों में उनको भी हेलमेट लेकर चलने की आदत लग जाएगी। वहीं बुद्धिजीवियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को सुनकर उन्हें हमेशा अपने परिजनों के विषय में चिंता रहा करती थी, लेकिन जिलाधिकारी के नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी एवं बाइकसवार सुरक्षित रहेंगे।

यह भी पढ़े : रिश्ते का कत्ल, भाई ने ली भाई की जान, एक की मौत

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Sara Ali Khan on Pawan Singh: पवन सिंह का नाम आते...

Sara Ali Khan on Pawan Singh: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी बेबाक बातों और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब उनका...

Saraikela Durga Puja 2026: दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की...

Saraikela Durga Puja 2026: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक...

N Chandrasekaran Reappointed: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन,...

N Chandrasekaran Reappointed, जमशेदपुर: टाटा ग्रुप से जुड़ी बड़ी कॉरपोरेट खबर सामने आई है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को एक बार फिर...