दही-चूड़ा भोज से निकला बिहार का सियासी संदेश, विजय सिन्हा के आवास पर पहुंचे नीतीश

पटना : राजधानी पटना के सियासी गलियारे में दही-चूड़ा भोज शुरू हो चुका है। इस बार मेजबानी की बारी बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की थी और खास मेहमान बनकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए। इस भोज में नीतीश कुमार के अलावे विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए। पिछले दिनों बिहार में शुरू हुई सियासी अटकलों के बीच जदयू और भाजपा नेताओं के इस जुटान ने कई संदेश भी दिए हैं।

दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए सियासी दिग्गज

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर मकर-संक्रांति को लेकर कार्यक्रम रखा गया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसमें शामिल हुए। मेजबान डिप्टी सीएम के द्वारा यहां दही-चूड़ा भोज की व्यवस्था की गई थी। एक टेबल पर बिहार के कई दिग्गज नेता भोज खाते दिखे। इस दौरान एक-दूसरे का हाल भी जाना। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी इस भोज में शामिल होने पहुंचे थे।

यह भी देखें :

विजय सिन्हा के आवास पर चूड़ा भोज में शामिल हुए राज्यपाल

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर चूड़ा दही भोज में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शामिल हुए। राज्यपाल आरिफ ने कहा कि आज के मौके पर सबको बधाई देता हूं, आने वाला समय सब के लिए विकास, समृद्धि और खुशियां लाएं। महाकुंभ में मै जा रहा हूं, श्रद्धेय संत ने आमंत्रित किया है मैं महाकुंभ शामिल होने जा रहा हूं।

Vijay Sinha 1 22Scope News
विजय सिन्हा के आवास पर चूड़ा भोज में शामिल हुए राज्यपाल

सत्ता परिवर्तन पर विजय सिन्हा ने कहा- उनलोगों को सद्बुद्धि हो

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने अपने आवास पर चूड़ा दही भोज कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसमें सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित एनडीए के तमाम नेता मौजूद थे। इसके बाद विजय सिन्हा ने राजनीतिक गलियारों में मची उठापटक और खरमास के बाद सत्ता में परिवर्तन पर कहा कि सत्ता परिवर्तन की सोच रखने वाले को सद्बुद्धि हो। परिवारवाद और भ्रष्टाचार से पैसा अर्जित करने वाले को सद्बुद्धि की कामना की।

यह भी पढ़े : पटना में मकर संक्रांति को लेकर अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन, गंगा नदी में नाव चलाने पर रोक

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...