तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए विजय सिन्हा

पटना : मकर संक्रांति के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) परिवार में सियासी और पारिवारिक एकजुटता की स्वीर एक बार फिर देखने को मिली। लालू प्रसाद यादव अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के यहां आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। वहीं तेज प्रताप के आवास पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी पहुंचे थे। जदयू के विधायक चेतन आनंद अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे।

तेज प्रताप के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम सिन्हा

आपको बता दें कि जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अपने पुराने सरकारी आवास पर आज यानी 14 जनवरी को चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया है। इस खास मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम व मंत्री विजय कुमार सिन्हा भी उनके आवास पर दही-चूड़ा भोज में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। तेज प्रताप ने बहुत ही आवभगत से उनका स्वागत किया। बता दें कि कल विजय सिन्हा के आवास पर तेज प्रताप यादव भी दही-चूड़ा भोज में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे। तेज प्रताप के आवास पर काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद दिखे।

यह भी पढ़े : तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए लालू, कहा- कोई नाराजगी नहीं

अंशु झा की रिपोर्ट

कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में युवक का मिला शव, इलाके...

बेतिया : बेतिया शहर स्थित कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को...

Jamshedpur Club Fight Update: डबल डाउन क्लब के बाहर खूनी झड़प...

Jamshedpur Club Fight Update: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 'डबल डाउन क्लब' के बाहर चाकू मारने की घटना ने गंभीर रूप ले लिया...

चर्चित कोचिंग विवाद व फायरिंग मामला : खान की अग्रिम जमानत...

पटना : चर्चित कोचिंग विवाद एवं फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैजल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को पटना के प्रधान...