पटना: राजधानी पटना में पुलिस अब बिल्कुल भी अपराध को टोलेरेट नहीं करने के मूड में दिख रही है तभी तो अपराधियों के विरुद्ध लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। एक बार फिर पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पटना की पुलिस ने पटना के बिहटा में स्थित फ्लिपकार्ट के गोदाम से चोरी मामले में मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने लूट के आरोपी के पास से चोरी के 35 मोबाइल भी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पटना पश्चिमी एसपी शरत आर एस ने बताया कि बिहटा आईआईटी के समीप स्थित फ्लिपकार्ट के गोदाम से बदमाशों ने विगत वर्ष 4 अप्रैल को 231 मोबाइल और टैब की चोरी कर ली थी। मामले में पुलिस लगातार अनुसंधान में जुटी हुई थी। मामले में पुलिस ने गया के शेरघाटी से अभय कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह फ्लिपकार्ट में ड्राईवर की नौकरी करता था।
उसकी नौकरी छूट जाने के बाद वह बेरोजगार हो गया था और इसलिए उसने चोरी की साजिश रची। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अशोक कुमार, राजेश कुमार और विक्कू कुमार नामक तीन अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पटना पश्चिमी एसपी शरत आर एस ने बताया कि आरोपी साजिशकर्ता चोरी के मोबाइल मोबाइल दुकान में सस्ते में बेचता था जिसे दुकानदार ऊँचे मूल्य पर ग्राहकों को बेचता था। पुलिस अब चोरी के मोबाइल खरीदने वाले दुकानदारों को भी चिह्नित कर रही है और उसके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- भव्य होगी Republic Day परेड, 15 विभाग दिखायेंगे अपनी मनमोहक झांकियां
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Flipkart Flipkart Flipkart Flipkart


















