Commercial Advertisment

ऑपरेशन मुस्कान : चोरी हुई 75 मोबाइल बरामद, लोगों के चेहरे पर दिखी खुशी

आरा : भोजपुर पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के जरिए आम लोगों की मुस्कान लौटाने की कोशिश में जुटी है। उसके तहत पुलिस द्वारा चोरी गए 75 मोबाइल बरामद की गई है। रविवार की दोपहर पुलिस ऑफिस में एसपी मिस्टर राज द्वारा बरामद मोबाइल को असली धारकों को सौंप दिया गया। पुलिस की ओर से बरामद मोबाइल की कीमत 15 लाख में आंकी गई है। इधर, काफी दिनों से बाद चोरी गए मोबाइल मिलने से लोगों के चेहरे पर वाकई में मुस्कान छा गयी। गदगद लोगों द्वारा इसके लिए एसपी और उनकी टीम में शामिल तमाम पुलिस कर्मियों को धन्यवाद भी दिया गया। पुलिस द्वारा चोरी किए गए 75 मोबाइल बरामद कर धारकों को वापस किए।

बताते चलें कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत भोजपुर पुलिस द्वारा दशहरा और दीपावली के मौके पर 75 मोबाइल को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सोपा गया इससे एक सप्ताह पहले भी 75 मोबाइल को भोजपुर एसपी द्वारा दिया गया था,अबतक करीब 900 से उपर चोरी गये मोबाइल की बरामदगी की जा चुकी है। आए दिन मोबाइल की चोरी, गुम होने, लूट और छिनतई की घटनाएं हो रही हैं। अपराधियों द्वारा ऐसे मोबाइल का इस्तेमाल भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस की ओर से ऑपरेशन मुस्कान के तहत विशेष टीम का गठित कर चोरी और गुम मोबाइल की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी देखें :

टीम द्वारा सर्विलांस के जरिए तकनीकी मदद और संबंधित थाना के सहयोग से मोबाइल की बरामदगी की जाती है। उसी कड़ी में इस बार टीम की ओर से इस सप्ताह 75 मोबाइल बरामद किए गए। इससे पहले भी 75 मोबाइल एक सप्ताह पहले बरामद किया गया था जो मोबाइल स्वामी को सौंप दिया गया भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लोगों की चेहरे की मुस्कान और खुशी लौटाने वाला ऑपरेशन मुस्कान लगातार चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि हर महीने पुलिस ऑफिस या संबंधित थानों में बरामद मोबाइल धारकों को सौंपे।

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : पटना पुलिस ने 171 धारकों को लौटाया मोबाइल

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...