Nalanda में पुलिसकर्मियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, प्रगति यात्रा में ड्यूटी कर लौट रहे थे पुलिसकर्मी

नालंदा: नालंदा से बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार की सुबह हिलसा थाना क्षेत्र के कामता हाल्ट के पास पुलिसकर्मियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे यात्री शेड से टकरा गई। इस घटना में करीब दर्जनभर पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसा फतुहा-इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर हुआ। बस में सवार घायल पुलिसकर्मियों में सिपाही कोमल कुमारी, दीप सिंह, अंशिका कुमारी, मणिकांत कुमार, रीता कुमारी, स्वाति कुमारी, और नमिता कुमारी समेत कई अन्य शामिल हैं।

घायल पुलिसकर्मियों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान उनकी ड्यूटी समस्तीपुर में लगी थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद वे बस से अपने जिले लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को नींद आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और यात्री शेड से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही हिलसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और बस में सवार अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से सभी घायलों को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज हिलसा अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बस में बैठे सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने जिलों को लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   चिराग के पहुंचने से पहले CM पहुंचे लोजपा(रा) कार्यालय, दही चुरा भोज में थे आमंत्रित

नालंदा से राकेश कुमार की रिपोर्ट
Nalanda Nalanda Nalanda

Nalanda

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...