Advertisement
Advertisement

चिराग के पहुंचने से पहले CM पहुंचे लोजपा(रा) कार्यालय, दही चुरा भोज में थे आमंत्रित

पटना: राजनीति का खिचड़ी कब किस तरफ बन जाये कहना काफी मुश्किल है। मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने पार्टी कार्यालय में चुरा दही के भोज का आयोजन किया है। चिराग पासवान ने चुरा दही के भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया है। लेकिन लोग सन्न तब रह गये जब चिराग पासवान के पहुंचने से पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके कार्यालय पहुंच गए। सीएम के लोजपा(रा) के कार्यालय पहुंचने के बाद लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

सीएम नीतीश के पहुंचने के बारे में जब चिराग पासवान को पता चला तो वे भी भागे भागे पहुंचे। बता दें कि मकर संक्रांति के अवसर पर राजधानी पटना में स्थित लोजपा(रा) कार्यालय में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दही चुरा का भोज आयोजित किया है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, दोनों उप मुख्यमंत्री समेत बिहार के कई दिग्गज नेताओं को आमंत्रित किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    भव्य होगी Republic Day परेड, 15 विभाग दिखायेंगे अपनी मनमोहक झांकियां

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

CM CM

CM

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...