Sarath: स्कूटी से जा रही बैंक कर्मी को वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

Sarath: मधुपुर मुख्य सड़क पर कलोहड़ मोड़ के समीप स्कूटी और एक अन्य वाहन में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इससे स्कूटी चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Sarath: सड़क हादसे में बैंक कर्मी की मौत

घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कूटी चालक नेहा कुमारी सिमरा मोड़ में स्थित सेंट्रल बैंक में कैशियर पद पर कार्यरत थी, जो आज सुबह करीब 10 बजे मधुपुर से स्कूटी से सिमरा मोड़ बैंक आ रही थी। इसी बीच सारठ से मधुपुर जा रहे एक अन्य वाहन ने स्कूटी चलक को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। इसमें घटनास्थल पर ही स्कूटी चालक की मौत हो गई।

शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पथरोल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।

कृष्ण मिश्र की रिपोर्ट

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...