गोपालगंज में टेरर फंडिंग का सनसनीखेज खुलासा, NIA ने संदिग्ध आतंकी को दबोचा

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में टेरर फंडिंग का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पाकिस्तानी आतंकवादियों से कनेक्शन रखने के आरोप में एनआईए ने गोपालगंज के मांझागढ़ थाने के पथरा गांव से संदिग्ध जफर अब्बास को गिरफ्तार किया है. टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है. पकड़ा गया युवक स्व. मो. हसमुल्लाह का पुत्र है. उसके पास से एनआईए ने दो लैपटॉप, छह मोबाइल व इतने ही सिम कार्ड बरामद किए हैं.

atanki1 22Scope News

सूत्रों के अनुसार, एनआईए को सूचना मिली थी कि गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाने के पथरा गांव का युवक जफर अब्बास टेरर फंडिंग से जुड़े पाकिस्तानी आतंकवादियों से संपर्क में है. इसके बाद एनआईए की टीम उसके बारे में जांच-पड़ताल करने लगी. स्थानीय थाने की पुलिस की मदद से युवक पर नजर रखी जा रही थी.

पहले साइबर क्राइम से जुड़े मामले की तफ्तीश की गई. बाद में एनआईए को पता चला कि पाकिस्तानी आतंकवादियों से उसका कनेक्शन है. टेरर फंडिंग के साक्ष्य हाथ लगने के बाद एनआईए की टीम मंगलवार को पथरा गांव पहुंची और जफर को गिरफ्तार कर लिया.

सूत्रों के अनुसार, एनआईए टेरर फंडिंग से जुड़े कांड संख्या-30-21 दर्ज कर छानबीन कर रही है. इसी केस के अनुसंधान के दौरान जफर अब्बास का नाम आया था. युवक को गिरफ्तार करने के बाद एनआईए उसे लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई. ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी एनआईए ने बेदार बख्त उर्फ धन्नू राजा को आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में वर्ष 2017 में गिरफ्तार किया था.

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

गजवा-ए-हिन्द नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आंतकी गतिविधियों में शामिल इलियास ताहिर गिरफ्तार

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img