कुख्यात अपराधी सुरेश चौधरी की बंगाल में गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

गोपालगंज : कुख्यात अपराधी सुरेश चौधरी की कोलकाता के हावड़ा इलाके में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ कोलकाता घूमने आया था। हावड़ा स्थित अपने फ्लैट से बाहर टहलने निकला था, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना सोमवार देर शाम की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने सुरेश चौधरी को निशाना बनाते हुए चार गोलियां चलाईं। जिनमें से दो उसकी छाती में और एक गोली सिर में लगी। सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई।

DIARCH Group 22Scope News

बंगाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है व आसपास के CCTV को खंगाल रही है

मृतक सुरेश चौधरी बिहार गोपालगंज जिला के नगर थाना क्षेत्र के काकड़कुंड गांव निवासी था। मृतक सुरेश चौधरी पर दो दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। हावड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बंगाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है।

यह भी पढ़े : 72 घंटे के बाद भी लापता युवक का नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस की खोजबीन जारी…

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...