मूसलाधार बारिश से सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड जलमग्न, जल कैदी बने मरीज

मूसलाधार  बारिश से सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड जलमग्न, जल कैदी बने मरीज

गोपलागंज : गोपालगंज जिले में मूसलाधार बारिश के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीरें सामने आई हैं। मॉडल सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड जलमग्न हो गया है। हालात इतने भयावह हैं कि मरीज बेड पर पड़े–पड़े ‘जल कैदी’ बन गए हैं। घुटने भर पानी वार्ड में जमा हो गया है। जिससे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, स्ट्रेचर, व्हील चेयर और मेडिकल मशीनें पानी में डूबकर बेकार हो गई हैं। हालात ऐसे हैं कि मरीजों को इलाज कराए बिना ही लौटना पड़ रहा है।

DIARCH Group 22Scope News

पानी में तैरते मेडिकल वेस्ट से संक्रमण का खतरा

अस्पताल परिसर में मेडिकल वेस्ट, नीडल और सलाईन की बोतलें गंदे पानी में तैरती दिख रही हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा और भी बढ़ गया है। मरीजों और उनके परिजनों का आक्रोश साफ झलक रहा है।

gg 22Scope News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मॉडल सदर अस्पताल के भवन का किया था उद्घाटन

आपको बता दें कि 28 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मॉडल सदर अस्पताल के भवन का उद्घाटन किया था, लेकिन भवन अधूरा है और जरूरी उपकरण व संसाधन वहां उपलब्ध नहीं हैं। सिर्फ चुनावी फायदे के लिए इस अधूरे भवन का उद्घाटन जल्दबाजी में कर दिया गया।

c7 22Scope News

c4 22Scope News

बारिश ने अस्पताल प्रशासन के साथ ही खोली नगरपालिका की पोल

अस्पताल की बदहाली के साथ ही नगरपालिका की पोल भी खुलती दिख रही है। बरसात से पहले जलजमाव से निपटने के लिए नालों की सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा किया गया था, लेकिन अब सारी हकीकत सामने आ चुकी है। लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद अस्पताल परिसर से लेकर मुख्य सड़कों तक पानी निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं दिखी। यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर जनता के पैसों से हुए इस काम में भ्रष्टाचार और लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा ?

यह भी देखें :

c56 22Scope News

ये भी पढ़े : Big Breaking : गोपालगंज में लगातार बारिश बनी आफत, उचकागांव में गंडक नहर का बांध टूटा, दर्जनों गांव में फैला बाढ़ का पानी

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...

Rupi Soren Death: रूपी सोरेन के निधन पर छलका नेताओं का...

Rupi Soren Death, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर...