3 दिवसीय मंदार महोत्सव का खेल मंत्री ने किया उद्घाटन

बांका : बांका के बौसी में मकर संक्रांति पर तीन दिवसीय मंदार महोत्सव का उद्घाटन बिहार के खेल मंत्री सह बांका जिला के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र मेहता एवं भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने किया। मंदार महोत्सव 14 जनवरी से 16 जनवरी तक चलेगा। यह मेला तीन दिनों तक चलता है। मेले में हजारों की संख्या में लोग आते हैं। उद्घाटन के बाद खेल मंत्री ने कहा बिहार सरकार खेल साथ सभी क्षेत्रों मे कार्य कर रही है। वही भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने कहा कि नीतीश सरकार विकास कार्यों पर कोई कोताही नहीं कर रही है, जल्द ही बांका जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

बांका सांसद गिरधारी यादव ने कहा  कि बिहार का विकास सीएम नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में संभव हुआ है। चाहे नीतीश कुमार राजद या भाजपा के गठबंधन में रहे हो बिहार और बांका का विकास केवल नीतीश कुमार के द्वारा ही हुआ है। कार्यक्रम में बांका विधायक रामानारायण मंडल, बेलहर विधायक मनोज यादव, कटोरिया विधायक डॉ. निक्की हेमब्रम, धोरैया विधायक भूदेव चौधरी, बांका जिलाधिकारी अंशुल कुमार और बांका एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा मौजूद रहे।

Banka Sports 2 22Scope News

यह भी पढ़े : सूर्य उत्तरायण होने के उपरांत मकर संक्रांति के अवसर पर हजारों लोगों ने लिया दही-चूरा भोज का आनंद

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...