शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर मंत्री ने कहा- पति-पत्नी का भी आया है आवेदन उसे भी देखेंगे

पटना : बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में कैंसर पीड़ित शिक्षकों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया। 45 आवेदन आया, जिनमें 37 का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया है और तीन चार आवेदन हैं उसको भी देखा जा रहा है।  इसके बाद हमलोग पति-पत्नी जो शिक्षक हैं उनको देखेंगे। जो दूरी के आधार पर लाखों की संख्या में आवेदन आए हैं उनको भी करेंगे।

मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि नियुक्ति पत्र मिल जाने के बाद जो काउंसलिंग प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक की हो चुकी हैं उनका भी ट्रांसफर पोस्टिंग करेंगे। वहीं नई शिक्षक भर्ती को लेकर कहा कि जो बहाली होनी हैं, हमलोग बीपीएससी को भेज दिए हैं। जो अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति होनी है उसकी नियमावली तैयार की जा रही है। दिव्यांग बच्चे और बच्चियों के लिए शिक्षकों की भी जल्द नियुक्ति होगी।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बिहार विधानसभा के अतिथिशाला का किया उद्घाटन

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...