Advertisment

शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर मंत्री ने कहा- काफी उदारता से लिया गया है यह निर्णय

पटना : शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बड़ी बात कही दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने करीब-करीब जो पॉलिसी है उस पर हमलोगों ने काफी उदारता से इस बात का निर्णय लिया है। जो महिलाएं हैं या जों पति-पत्नी है या फिर कुछ विशेष परिस्थिति है तो वह अपना पोर्टल पर पिटीशन अपलोड कर दें। अगर पोर्टल पर दिक्कत होती है तो फिजिकल पिटीशन भी विभाग को दे सकते हैं। करीब-करीब तैयारी हो गई है। एक सप्ताह या 10 दिन के अंदर हमलोग अप्रूवल करके और प्रोसेस करने में जो वक्त लगे उम्मीद है कि सितंबर माह के अंत तक हम लोग पूरा इस कार्य को कर लेंगे।

शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि जितने भी शिक्षक हैं वह अपना ऑनलाइन अटेंडेंस लगाएंगे। इस पर मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि कहीं-कहीं परेशानी आ रही है तो वैसा नहीं है कि हम लोग कटौती करेंगे। जो हम लोगों का पोर्टल है उसमें कभी-कभी कई कारणों से परेशानी होती है। धीरे-धीरे यह बात सभी को समझना होगा की टेक्नोलॉजी का हमलोग जितना यूज कर सके ताकि प्रदर्शिता आ सके स्कूलों में पढ़ाई हो सके। 20 फीसदी पोर्टल का काम अभी बाकी है। अगर हमलोग टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करते हैं तो इसका फायदा सभी को होगा।

यह भी देखें :

पटना के नासरीगंज घाट पर एक शिक्षक की मौत हो जाती है। जिसके बाद कई शिक्षकों ने मांग किया कि हमें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस पर मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि हमलोगों ने सभी जिला अधिकारी को निर्देशित किया है और वह सक्षम भी है। वर्तमान में जहां भी बाढ़ की स्थिति है वहां वह स्कूल बंद करने का निर्णय ले सकते हैं। पटना जिला में जिलाधिकारी में कई स्कूल भी बंद कर दिए हैं।

यह भी पढ़े : वित्तरहित शिक्षकों का पटना में धरना प्रदर्शन

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Koderma GRP Mahua Sharab Seized: कोडरमा GRP ने नाकाम की अवैध...

Koderma GRP Mahua Sharab Seized: अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोडरमा गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) ने वाराणसी-MEMU एक्सप्रेस से भारी मात्रा...

Jharkhand Naxal Surrender 2026: AK-47 से M-16 तक… आत्मसमर्पण के साथ...

Jharkhand Naxal Surrender 2026: झारखंड में नक्सल-विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। CPI (माओवादी) संगठन से जुड़े 24...

Domchanch CO Corruption Protest: कोडरमा के डोमचांच में भ्रष्टाचार के आरोपों...

Domchanch CO Corruption Protest: डोमचांच अंचल में ज़मीन के रिकॉर्ड (जमाबंदी) और ज़मीन से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के विरोध में स्थानीय...