Gumla : गुमला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी के साथ एक युवक के द्वारा जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। मामले को लेकर युवती के परिजनों के द्वारा थाने में एक युवक के खिलाफ लिखित आवेदन देकर परिजनों ने मामले में न्याय की गुहार लगायी है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता को लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
रॉन्ग नम्बर से हुई थी जान-पहचान
थाना में दिए आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि जब वह दसवीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी। तब उसका ऑनलाइन क्लास चल रहा था। वह अपनी माँ के मोबाइल पर ऑनलाइन क्लास करती थी। ऑनलाइन क्लास के दौरान उसके पास एक रॉन्ग नम्बर से फोन आया। इसके बाद वह उसे बहन बोलकर बातचीत करना शुरू किया। साथ ही उसके बारे में विस्तृत जानकारी ली।

इसके बाद उसने सभी जानकारी दे दी। जिसके बाद बहला-फुसलाकर आरोपी ने उसे यू ट्यूब चैनल में काम करने और रांची में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने का प्रलोभन दिया। इसके बाद उसे काम दिलाने के बहाने गुमला से रांची ले गया। 4 मार्च 2024 को एक होस्टल में रखा। संपर्क में रहने के लिए उसने एक मोबाइल व सिम दिया। इसके कुछ दिनो बाद ही उसे हॉस्टल से निकाल कर कुछ दिनों बाद किराए के कमरे में ले गया।
Gumla : बहला-फुसलाकर नाबालिक को ले आया रांची
उसने किराए के कमरे को पत्नी बताकर लिया। किराए के मकान में ही उसे जूस में कोई नशीली दवा मिलाकर पिला दिया। जिससे वह नींद में आ गई। इसके बाद उसका शारीरिक शोषण किया। इसके साथ ही इसका वीडीयो भी बना लिया। विडियो को इंटरनेट में डालने की बात कहकर ब्लैकमेल करने लगा। इसके साथ ही घर वालो को मामले की जानकारी दिए जाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
इसके साथ ही उसने धमकी दी कि यदि उसने इसकी जानकारी किसी को भी दी वह उसके छोटे भाई को जान से मार देगा। जिसके कारण वह डर गई। युवती ने जब वीडियो डिलीट करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसकी जमकर पिटाई की। जिसके कारण वह भयभीत हो गयी और युवक जो कहता था वह करती गई। गन्दी वीडियो के बल पर ही वह उसे अपने घर ले जाकर ब्लैकमेल करने लगा और उससे यू ट्यूब चैनल पर वीडियो बनवाया।
गलत काम में आरोपी के पिता ने भी दिया साथ
यह सिलसिला निरंतर चलता रहा। विरोध करने पर उसने युवती की जान लेने की कोशिश भी की। यह घटना 3 जून 2024 का है। इस काम में आरोपी के पिता ने भी साथ दिया। साथ ही पिता ने कहा कि तेरे जैसे दस लड़कियों का जिंदगी बर्बाद की गई।तुम्हे जहां जाना है केस मुकदमा करना है जाओ करो हम किसी से नहीं डरते। इसी दौरान एक दिन युवती वहां से जान बचाकर उनके चंगुल से भाग निकली। फिर हिम्मत कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन न्याय की गुहार लगाए थाना पहुंचे।


















