सिरमटोली फ्लाइओवर निर्माण: रांची-हावड़ा एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेन 19 से 31 जनवरी तक रद्द

रांची : सिरमटोली क्षेत्र में चार लेन वाले सड़क सह रेल फ्लाइओवर के निर्माण कार्य के चलते रांची रेल मंडल द्वारा ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। इस अवधि में 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, और कुछ के समय में बदलाव किया गया है।

रद्द होने वाली ट्रेनें:

  1. 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (20 जनवरी से 2 फरवरी)
  2. 18628/18627 रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस (20 से 31 जनवरी)
  3. 68036 हटिया-टाटानगर मेमू (19 से 30 जनवरी)
  4. 68035 टाटानगर-हटिया मेमू (20 से 31 जनवरी)
  5. 13503 वर्द्धमान-हटिया एक्सप्रेस (19 से 30 जनवरी)
  6. 13504 हटिया-वर्द्धमान एक्सप्रेस (20 से 31 जनवरी)
  7. 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस (20 से 31 जनवरी)
  8. 58034/58033 रांची-बीएस सिटी-रांची मेमू (20 जनवरी से 12 फरवरी)
  9. 58663/58664 हटिया-सांकि-हटिया मेमू (20 जनवरी से 2 फरवरी)
  10. 58665/58666 हटिया-सांकि-हटिया मेमू (20 जनवरी से 2 फरवरी)

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:

  1. 06055 पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल (18 और 25 जनवरी): राउरकेला-रांची-मुरी-कोटशिला के स्थान पर राउरकेला-सिनी-चांडिल-मुरी-कोटशिला।
  2. 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस (25 जनवरी): कोटशिला-मुरी-रांची-राउरकेला के स्थान पर कोटशिला-मुरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला।
  3. 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल (21 और 28 जनवरी): कोटशिला-मुरी-रांची-राउरकेला के स्थान पर कोटशिला-मुरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला।

अन्य ट्रेनें:
रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 20 से 31 जनवरी तक निर्धारित समय से आधे घंटे की देरी से चलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांच लें।

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...