पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण पुलिस ने अपहरण कर जमीन के रजिस्ट्री पर जबरन हस्ताक्षर करवाने के मामले में अब कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री रेनू देवी के भाई पिन्नु की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन बावजूद इसके पुलिस का हाथ खाली है। अब पुलिस पिन्नु के घर पर गाजे बाजे के साथ पहुंच कर इश्तेहार चिपकाया है।
बताया जा रहा है कि पिन्नु के ऊपर आरोप है कि उसने शिवपूजन महतो नाम के एक व्यक्ति का हथियार के बल पर अपहरण कर एक होटल में ले जा कर जबरन जमीन के रजिस्ट्री के कागज पर हस्ताक्षर करवा लिया और फिर छोड़ दिया था। मामले का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया था जिसके बाद पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
बताया जा रहा है कि पिन्नु ने लाइसेंसी पिस्टल के बल पर घटना को अंजाम दिया था। हथियार का लाइसेंस पिन्नु की पत्नी के नाम से है इसलिए उसके विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पिन्नु को सरेंडर करने के लिए तीन दिनों का समय दिया था। हालांकि पिन्नु न्यायालय पहुंचा भी था लेकिन न्यायालय बंद होने का समय होने की वजह से वह सरेंडर नहीं कर सका। इस दौरान उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस भी पहुंची थी लेकिन वह पुलिस को चकमा दे कर भागने में सफल रहा।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Begusarai में खेत जोतने के विवाद में किसान को मारी गोली
पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट
Deputy CM Deputy CM Deputy CM
Deputy CM
Highlights


