Begusarai में खेत जोतने के विवाद में किसान को मारी गोली

बेगूसराय: बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक किसान को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल हालत में किसान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल किसान की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा के स्व कामो राय के पुत्र अशोक राय के रूप में की गई। घटना के संबंध में घायल ने बताया कि गुरुवार को कुछ बदमाश हथियार के बल पर जबरन खेत जोतने की कोशिश कर रहे थे।

जबरन खेत जोतने का विरोध करने पर उन लोगों ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। शुक्रवार की सुबह जब घर से अपने दुकान जा रहे तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें एक गोली पैर में लग गई। गोली लगने से किसान घायल हो गए। गोलीबारी के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन में किसान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं इलाके में दहशत का माहौल हो गया इलाके में माहौल तनावपूर्ण है। फ़िलहाल घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Action: अब तक 189, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों को सुधारने में जुटे हैं मंत्री

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Begusarai Begusarai Begusarai

Begusarai

Highlights

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...