बिहार हो गया है Paper Leak का सेंटर, राहुल गांधी ने कहा ‘बिहार में….’

Paper Leak

पटना: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज पटना में हैं। पटना के बापू सभागार में राहुल गांधी ने संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए। अब राहुल गांधी सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए हैं। राहुल गांधी कांग्रेस कार्यालय में नवनिर्मित दो भवनों का उद्घाटन किया और फिर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से उनका हालचाल भी पूछा।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा और कहा कि वे देश की आजादी को मानने के लिए तैयार नहीं हैं तो इसका मतलब है कि वे संविधान को नहीं मानते हैं। भाजपा आरएसएस के लोग देश के कोने कोने में संविधान को खत्म करने में लगे हैं और हिंदुस्तान के गरीब जनता को कुचलने में लगे हैं। देश का पूरा धन 20-25 अरबपतियों के हाथ में जा रहा है।

बिहार को देश की लेबर फैक्ट्री बना दी है। आप मेहनत करते हो, खून पसीना बहाते हो और पूरा का पूरा धन अरबपतियों के हाथ मोदी कर देते हैं। संविधान की रक्षा सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। यह लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है। एक विचार संविधान की, कांग्रेस की विचारधारा, नफरत के बाजार में मोहब्बत के दुकान वाली विचारधारा और दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस की नफरत और हिंसा की विचारधारा। मैं कह सकता हूं कि भाजपा का मुकाबला कांग्रेस के विचारधारा से ही होगा और यह मुकाबला कांग्रेस के कार्यकर्ता ही कर सकते हैं।

rahul1 22Scope News

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में एक करोड़ वोटर का अंतर है। एक करोड़ लोगों ने विधानसभा चुनाव में वोट दिया और लोकसभा चुनाव में वोट नहीं दिया। हम चुनाव आयोग से आंकडे की मांग कर रहे हैं कि आखिर ये एक करोड़ लोग कौन हैं लेकिन चुनाव आयोग आंकड़ा देने के लिए तैयार नहीं है। अब अगला चुनाव बिहार में हैं। बिहार एक क्रांतिकारी राज्य है, जब भी बदलाव आता है तो बिहार से आता है। कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन को एक साथ मिलकर बिहार में भाजपा और आरएसएस को हराना है।

विचारधारा की इस लड़ाई में आप सब को तैयार हो जाना चाहिए। विचारधारा आपके खून और डीएनए में है आपको समझाने की जरूरत नहीं है। बिहार पेपर लीक का सेंटर हो गया है, यहां शिक्षा का पूरा सिस्टम बिक गया है। यहां युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, गरीब लोग कुचले जा रहे हैं। किसानों के लिए, मजदूरों के लिए, अल्पसंख्यकों के लिए कांग्रेस पार्टी को लड़ना है और भाजपा और आरएसएस के लोगों को हराना है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बिहार में Congress को देखना चाहते हैं मजबूत तो बार बार आइये, कांग्रेस कार्यालय में अखिलेश सिंह ने राहुल गांधी से की गुजारिश

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Paper Leak Paper Leak Paper Leak Paper Leak Paper Leak Paper Leak Paper Leak

Paper Leak

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...

Jio IPO Subscription 2026: रिटेल निवेशकों का कोटा भी फुल, 40...

Jio IPO Subscription 2026: देश के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली...

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...