Lalu से मुलाकात करने राहुल पहुंचे राबड़ी आवास, BPSC के विरोध में धरना दे रहे अभ्यर्थियों से भी की मुलाकात

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है।  लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरा पर पटना में हैं। पटना में राहुल गांधी ने बापू सभागार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन और कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इसके बाद राहुल गांधी अब राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे हैं। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि राहुल गांधी लालू यादव से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।

बता दें कि पटना पहुंचने के बाद राहुल गांधी पटना के एक निजी होटल में आराम करने पहुंचे थे। उसी होटल में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की गई थी जहां बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी का स्वागत किया था। बताया जा रहा था कि राहुल गांधी लालू यादव से भी मुलाकात करना चाहते थे और इस मामले में तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि राहुल गांधी लालू यादव से मुलाकात करने के लिए आवास पर आयेंगे।

राहुल गांधी राबड़ी आवास जाने पहले गर्दनीबाग धरनास्थल पर भी पहुंचे थे जहां उन्होंने बीपीएससी के विरोध में धरना दे रहे अभ्यर्थियों से भी मुलाकात की और पूरी जानकारी ली। गर्दनीबाग धरनास्थल पर धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने राहुल गांधी को परीक्षा में धांधली की बात कही साथ ही लाठीचार्ज की बातें भी बताई। राहुल गांधी इस दौरान धरनार्थी अभ्यर्थियों के बीच जमीन पर बैठ कर पूरी बात सुनते रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बिहार हो गया है Paper Leak का सेंटर, राहुल गांधी ने कहा ‘बिहार में….’

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Lalu Lalu Lalu

Lalu

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...