Garhwa Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में गांजा के पौधे बरामद, मामला दर्ज…

Garhwa Crime : गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक पाण्डेय को मिले गुप्त सूचना के आधार पर चिनिया थाना क्षेत्र के सिगसीगा कला गांव से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजे के पौधों को बरामद किया है। हालांकि पुलिस आने की भनक मिलते ही सभी गांजा के धंधेबाज अपने घर से भागने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें- Bokaro crime : पैसे नहीं दिये तो 2 घंटे के अंदर बंद हो जाएगा, मोबाइल कहकर उड़ा लिए 20.87 लाख रुपए, मामला दर्ज…

Garhwa Crime : बड़े पैमाने पर गांजा की खेती करने का मिली थी सूचना

इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ रोहित सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सिगसीगा कला गांव में बड़े पैमाने पर धन्धेबाज गांजा की खेती कर रहे हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद टीम गठित कर छापेमारी अभियान के तहत उक्त गांव से भारी मात्रा में गांजा के पौधा को नष्ट किया गया व काफी मात्रा में पौधे को भी बरामद किया गया है।

Garhwa Crime : मामले की जानकारी देते एसडीपीओ
Garhwa Crime : मामले की जानकारी देते एसडीपीओ

ये भी पढ़ें- Giridih : 120 महिलाओं के नाम पर उठाया लोन और करोड़ो की राशि लेकर युवक फरार, विरोध में महिलाओं ने… 

जिसमें उक्त गांव निवासी नन्कू यादव के घर से 15 पौधा, बदन यादव के घर से 12 संजय यादव के घर से 10, दारा यादव के घर से 10 और कृष्णा यादव शामिल है। सभी सिगसिगा कला गांव के घरों से पौधे को जप्त करने के बाद चिनिया थाना परिसर लाया गया है। सभी पांचो के ऊपर चिनीयां थाना में प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

गढ़वा से आकाश कुमार की रिपोर्ट—

Bihar Rural Development: क्या है मणिअप्पा पंचायत का विकास मॉडल? जानिए...

Bihar Rural Development बेगूसराय: 'पंचायत विकास दिवस' के मौके पर, उद्योग विभाग के सचिव और BIADA व AIADA के प्रबंध निदेशक श्री कुंदन कुमार...

पूर्व वित्त मंत्री Rameshwar Oraon को ED का समन, बेटे रोहित...

 झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को ईडी ने योगेंद्र तिवारी से जुड़े कथित शराब घोटाला मामले में...

Jharkhand Train News: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर,...

Jharkhand Train News: रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और आधुनिकीकरण...