जिन लोगों को रस्म में घोटने का मौका नहीं मिला घुट रहा है उनका दम- शक्ति यादव

Patnaतेजस्वी यादव की शादी के साथ ही बिहार में एक बार फिर से जाति का मामला तूल पकड़ाने की कोशिशें जारी है. तेजस्वी द्वारा ईसाई लड़की से शादी करने को लेकर लालू परिवार पर कटाक्ष किया जा रहा है. इस बीच मामा साधु यादव ने तेजस्वी की शादी पर कड़ा एतराज जताया है. साधु यादव ने कहा है कि तेजस्वी यादव को शादी किसी यादव जाति की लड़की से ही शादी करनी चाहिए थी.  लेकिन साधु यादव के इस बयान पर राजद नेता शक्ति यादव ने कड़ा एतराज जताया और कहा कि जिन लोगों को रस्म में घोंटने का मौका नहीं मिला, उनका दम घुट रहा है.

Shakti yadav 22Scope News

साधु यादव को नहीं मिला था शादी का दावत

यहां बता दें कि तेजस्वी यादव और उनकी होने वाली दुल्हन रसेल की दोस्ती 7 साल पुरानी है. रेचल चंडीगढ़ के व्यवसायी की बेटी  है. खास बात यह रही कि शादी पूरी सादगी के साथ अत्यन्त करीबियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई. विरोध का स्वर उठाने वाले मामा साधु यादव को भी इस शादी का दावत नहीं मिला. साधु यादव लम्बे अर्से से लालू परिवार से दूर है. कई पार्टियों में गए, लेकिन इनके आने-जाने से राजद को कोई नुकसान नहीं हुआ. कहा जा सकता है कि साधु यादव अब एक चुका हुआ तीर हैं.

रिपोर्ट – शक्ति

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...