सुपौल वासियों को नीतीश का बेसब्री से इंतजार, 200 योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

सुपौल : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा को लेकर आज यानी 20 जनवरी को सुपौल जिले पहुंचेंगे। सीएम के आगमन को लेकर जिलावासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री यहां 298 करोड़ की सौगात देने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुपौल में चार घंटे से अधिक समय तक रहेंगे। इस दौरान वह 163.84 करोड़ की कुल 52 योजनाओं का मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे और करीब 134.22 करोड़ की योजनाओं का आधारशिला रखेंगे। इस तरह से मुख्यमंत्री यहां कुल 210 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने वाले हैं।

सीएम नीतीश के आगमन को लेकर तीन जगहों पर हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 10.55 बजे बकौर में नवनिर्मित हेलीपैड पर लैंड करेगा। यहां से वे त्रिवेणीगंज के बघला नदी के समीप बने हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। यहां समाहरणालय में समीक्षा बैठक में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री सीधे आईटीआई मैदान में बने हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे। यहां वे वापस पटना लौट जाएंगे।

यह भी पढ़े : नीतीश की प्रगति यात्रा का तीसरा चरण आज से शुरू, Khagaria से करेंगे शुरुआत

यह भी देखें :

Sariya Illegal Stone Mining: बाल्हेडीह जंगल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई...

Sariya Illegal Stone Mining: सरिया पुलिस स्टेशन इलाके के बाल्हेडीह जंगल में चल रही अवैध पत्थर की माइनिंग के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई में,...

Dhanbad Stray Dog Attack: धनबाद के इस इलाके में घर से...

Dhanbad Stray Dog Attack: शहर में आवारा कुत्तों का खतरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह, पुलिस लाइन्स इलाके में म्युनिसिपल वार्ड नंबर 25...

DEO कार्यालय परिसर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों...

मोतिहारी : मोतिहारी में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद...