तेजस्वी का नीतीश पर हमला, बोले- रिटायर्ड अधिकारियों को साथ लेकर घूम रहे सीएम

औरंगाबाद : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औरंगाबाद पहुंचे हैं। औरंगाबाद जिले के छह विधानसभा के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद में मुख्यमंत्री 20 वर्षों में जो न कर सके वो अब करने की बात कर रहे हैं। वो प्रगति यात्रा नहीं दुर्गति यात्रा कर रहे हैं। नीतीश कुमार के पास कोई विजन नहीं है, कोई ब्लूप्रिंट नहीं है। वो एक थके हुए मुख्यमंत्री हैं जो तमाम रिटायर्ड अधिकारियों को साथ लेकर घूम रहे हैं। कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के तहत औरंगाबाद आए नेता प्रतिपक्ष ने यह बातें सोमवार को जिला अतिथि गृह में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहीं।

DK टैक्स का खुलासा करेंगे तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार विकास कर गया है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार बेरोजगारी एवं गरीबी में एक नंबर पर है। महंगाई से छात्र, नौजवान एवं अन्य लोग परेशान हैं। नीतीश कुमार के राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, किसान परेशान हैं, सिर्फ डीके बोस ही सुपर सीएम है। डीके टैक्स कैसे वसूला जा रहा है, इसका खुलासा बहुत जल्द करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि बिहार तो भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर अरबों रुपए खर्च हो रहा है, फिर भी ग्रामीणों से नहीं मिल रहे हैं।

यह भी देखें :

नीतीश कुमार को मिला 20 साल

तेजस्वी ने कहा कि जनता ने नीतीश कुमार को 20 साल मौका दिया, यह काफी समय होता है। बिहार का विकास नहीं हुआ। एनडीए में दो उपमुख्यमंत्री हैं, केंद्र में भी मंत्री हैं, लेकिन एक भी विकास का काम नहीं हुआ। तेजस्वी ने महागठबंधन सरकार की याद दिलाते हुए कहा कि हमारे समय में छात्रों, अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी होती थी, उन्हें रोजगार मिलता था। आज गांधी मैदान में अभ्यर्थियों को पकड़ पकड़ कर पीटा जा रहा है। टूरिज्म के क्षेत्र में हमारी सरकार ने औरंगाबाद और बोधगया को काफी फंड दिया। हमारे समय में पहली बार जाति आधारित जनगणना हुई।

यह भी पढ़े : तेजस्वी होंगे CM का चेहरा, राजद की कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण…

धीरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Operation Bharosa: रामगढ़ पुलिस ने ऐसा क्या किया कि 125 परिवारों...

Operation Bharosa: 'ऑपरेशन भरोसा' के तहत, रामगढ़ ज़िला पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फ़ोन बरामद किए और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया। ज़िला...

अब BJP को ‘Math’ पढ़ाएंगे केसी सिन्हा, जन सुराज के कई...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जन सुराज...

Dhanbad Post Office Bomb Threat: धनबाद पोस्ट ऑफिस में अचानक मचा...

Dhanbad Post Office Bomb Threat: बुधवार को धनबाद के हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन...