पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव एक बार फिर सोमवार को बिहार के राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करने के बाद पप्पू यादव ने पत्रकारों से बात किया। उन्होंने कहा कि आजकल बिहार में अपराध काफी बढ़ गया है। राज्य में आजकल राजनीतिक हत्या की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि गोपालगंज में एक शिक्षक की हत्या कर दी गई जो पहले पूर्व मुखिया भी थे। इन दिनों पूरे बिहार में वर्चस्व बढ़ाने के लिए राजनीतिक दल के नेता अपराधियों की मदद से हत्या करवा रहे हैं।
मैंने राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में राजनीतिक हत्याएं रुकवाने की अपील की है। जवाब में राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में मैं मुख्यमंत्री और अधिकारियों को पत्र लिखूंगा। पप्पू यादव ने कहा कि राज्य में सभी राजनीतिक दल के नेता इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बिहार पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई करती तो फिर प्रतिदिन हत्याएं कैसे होती। सबसे बड़ी बात है कि माफिया लोग अब राजनीति में आ जाते हैं और उनका पॉवर बढ़ जाता है जिसकी वजह से उन्हें कोई कुछ कह नहीं पाता है।
इस दौरान पप्पू यादव ने राज्यसभा सांसद संजय यादव से 20 करोड़ रूपये की मांग और नहीं देने पर हत्या करने की धमकी के मामले में कहा कि इस मामले में मैं कुछ भी नहीं कहूँगा। तीन महीने जब मुझे धमकियां मिल रही थी तो उस वक्त कहा जाता था कि राजनीतिक ड्रामा है और अब अपने ऊपर पड़ा तो बिलबिला रहे हैं। मैं सरकार से भी मांग करता हूं कि लगातार राज्य में राजनीतिक लोगों को जो धमकी मिल रही है उस मामले में कार्रवाई हो और माननीय लोगों का खास ख्याल रखा जाये।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Patna में बनेगा 10 नया यातायात OP, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए…
पटना से महीप राज की रिपोर्ट
Bihar Bihar Bihar Bihar



















