‘आ गया Mumbai’, पप्पू यादव मुंबई पहुंच कर की बाबा सिद्दीकी के बेटे से मुलाकात, सोशल मीडिया पर…

पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मुंबई में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में लौरेंस बिश्नोई का नाम सामने आने के बाद कानून व्यस्था पर सवाल उठाया था। इसके बाद पप्पू यादव ने पिछले दिनों पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि मैं मुंबई जाऊंगा फिर लोगों को बताऊंगा। गुरुवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मुंबई पहुंचे और वहां उन्होंने बाबा सिद्दीकी के बेटे से मुलाकात की।

पप्पू यादव ने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ‘बिहार के मरहूम बेटे बाबा सिद्दीकी साहब के सुपुत्र जीशान जी से मिला। मैं हर परिस्थिति में उनके परिवार के साथ हूं। बाबा और उनके परिजनों को जल्द न्याय मिले उनके हत्यारों और साजिशकर्ताओं का खात्मा हो कानून संविधान से ऊपर कोई नहीं।’

1 347 22Scope Newsइसके पहले पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर दो अन्य पोस्ट शेयर कर मुंबई जाने की जानकारी दी थी। अपने सबसे पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि ‘मुंबई आ रहा हूं।

रांची में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन समारोह में शामिल होने के उपरांत मुंबई के लिए उड़ान भरूँगा। अन्याय के खिलाफ लड़ा हूं, आखिरी सांस तक सदैव लडूंगा।’ कुछ देर बाद पप्पू यादव ने एक अन्य पोस्ट कर जानकारी दी कि ‘आ गया मुंबई’। और अंत में उन्होंने बाबा सिद्दीकी के बेटे से मुलाकात की तस्वीर पोस्ट की। बता दें कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में लॉरेन्स बिश्नोई का नाम सामने आने के बाद पप्पू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि कोई आदमी सरेआम धमकी दे कर अपराध कर रहा है और उसे कोई कुछ नहीं कर पा रहा। अगर कानून इजाजत दे तो 24 घंटे में इसके पूरे गैंग को खत्म कर दूंगा।

यह भी पढ़ें- RLJP को फिर मिला कार्यालय खाली करने का आदेश, भवन निर्माण विभाग ने कहा ‘हमने…’

https://youtube.com/22scope

Mumbai Mumbai Mumbai Mumbai

Mumbai

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...