Advertisment

Turkiye के होटल में आग लगने से 32 झुलसे और 10 की मौत

डिजिटल डेस्क : Turkiye के होटल में आग लगने से 32 झुलसे और 10 की मौत। Turkiye के एक होटल में बड़ा हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी Turkiye के एक स्की रिसोर्ट होटल में आग लग गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 32 लोग झुलस गए। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद कुछ लोगों ने चादरों के सहारे अपने कमरों की खिड़कियों से नीचे उतरने की कोशिश की। होटल में प्रशिक्षक नेकमी केपसेटुटन ने कहा कि जब आग लगी तो वह सो रहे थे और वह इमारत से बाहर निकल गए। इसके बाद उन्होंने करीब 20 मेहमानों को होटल से बाहर निकालने में मदद की।

इस्तांबुल से लगभग 300 किलोमीटर दूर हुआ यह हादसा

बताया जा रहा है कि जिस होटल में आग लगने की घटना हुई, उसका नाम कार्तलकाया है। यह इस्तांबुल से लगभग 300 किलोमीटर (186 मील) पूर्व में कोरोग्लू पहाड़ों में एक लोकप्रिय स्की रिसोर्ट है।  स्कूल सेमेस्टर की छुट्टी के दौरान जब क्षेत्र के होटल खचाखच भरे हुए थे, तो आग लग गई।

अन्य होटलों को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, भीषण आग की सूचना मिलते ही 30 दमकल गाड़ियां और 28 एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गईं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

 तुर्किये के एक स्की रिसोर्ट होटल में आग लगने के बाद का दृश्य।
तुर्किये के एक स्की रिसोर्ट होटल में आग लगने के बाद का दृश्य।

कार्तलकाया होटल में लगी भीषण के आग के कारणों का पता नहीं चला…

Turkiye के मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि बोलू प्रांत के करतलकाया रिसोर्ट के रेस्टोरेंट में रात को आग लग गई। आग लगने के बाद होटल में अफरातफरी मच गई।

गवर्नर अब्दुलअजीज आयदीन ने बताया कि – ‘दो पीड़ितों की मौत घबराहट में इमारत से बाहर कूदने के चलते हुई।  होटल में 234 मेहमान ठहरे हुए थे। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है। होटल धुएं से घिरा हुआ था, जिससे मेहमानों के लिए आग से बचने का स्थान ढूंढना मुश्किल हो गया था।

…मैं अपने कुछ छात्रों तक नहीं पहुंच सका। मुझे आशा है कि वे ठीक हैं।  बताया जा रहा है कि होटल के बाहरी हिस्से पर लकड़ी से आग फैलने में तेजी आई होगी’।

Jamshedpur FC Closure Protest: JFC बंद होने के विरोध में सड़क...

Jamshedpur FC Closure Protest: टाटा स्टील द्वारा चलाए जा रहे जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) को बंद करने के फैसले के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: JPSC-JSSC विवाद पर जमशेदपुर में गरमाई राजनीति,...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: सोमवार को जमशेदपुर में डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस के बाहर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने एक दिन का बड़ा धरना-प्रदर्शन...

Govindpur Elevated Flyover Protest: फ्लाईओवर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, रणधीर...

Govindpur Elevated Flyover Protest: सोमवार को CPI(ML) ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। इसमें निरसा-गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण की...