Pakur: बहियार में महिला का जला हुआ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Pakur: बिशनपुर भूषका स्थित बहियार में एक महिला का जला हुआ शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी तब सामने आई, जब कुछ ग्रामीणों ने खेत की तरफ से उठते धुएं को देखा। घटना मालपहाड़ी थाना क्षेत्र की है।

Pakur: महिला का जला हुआ मिला शव

शव बुरी तरह जला हुआ है। इसके कारण महिला की पहचान नहीं हो पा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मालपहाड़ी थाना प्रभारी अंशु उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल आग को बुझाने का प्रयास किया और मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने महिला की पहचान से इनकार कर दिया है। पुलिस महिला की पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या यह हत्या का मामला है या फिर कोई अन्य कारण है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के इलाकों में लापता महिलाओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम राजवंशीनगर पटना में खेल विभाग द्वारा आयोजित बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 'मेडल लाओ नौकरी...

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ लूटकांड का आरोपी...

देवघर : देवघर पुलिस को लूटपाट की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मोहनपुर थाना क्षेत्र में पिस्टल के बल पर राहगीरों और...

Gumla DC Review Meeting: गुमला में विकास परियोजनाओं की समीक्षा, जानिए...

Gumla DC Review Meeting: गुमला जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता...