Advertisment

Turkey के होटल अग्निकांड में अब तक 76 की मौत, 45 शवों की हुई शिनाख्त

डिजिटल डेस्क : Turkey के होटल अग्निकांड में अब तक 76 की मौत, 45 शवों की हुई शिनाख्त। Turkey के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र स्थित एक स्की रिसॉर्ट के होटल में बीते मंगलवार को लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। मृतकों में से 45 की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य की पहचान की कोशिश की जा रही है।

अधिकारियों ने इस घटना की जांच के तहत 9 लोगों को हिरासत में लिया है। मंगलवार को लगी आग में कई लोग घायल हो गए हैं। सरकार ने जांच के लिए छह अभियोजकों को नियुक्त किया है। ऐसा माना जा रहा है कि होटल के बाहरी हिस्से पर लकड़ी के ढांचे से आग तेजी से फैली होगी।

गृह मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण…

Turkey के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने घटनास्थल पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया। साथ ही जारी राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस की ओर से इस मामले में की जा रही कार्रवाई का इनपुट लिया। बाद में  गृह मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि – ‘…हमें गहरा दुख है। दुर्भाग्य से इस होटल में लगी आग में 76 लोगों की जान चली गई।

…बोलू प्रांत के कार्तलकाया रिसॉर्ट में 12 मंजिला ग्रैंड कार्तल होटल के रेस्तरां में मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रिसॉर्ट के अन्य होटलों को खाली करा लिया गया और मेहमानों को बोलू के आसपास के होटलों में ठहराया गया है’।

तुर्किये के एक स्की रिसोर्ट होटल में आग लगने के बाद का दृश्य।
तुर्किये के एक स्की रिसोर्ट होटल में आग लगने के बाद का दृश्य।

अग्निकांड के दौरान Turkey के होटल में ठहरे थे 234 मेहमान…

गवर्नर अब्दुलअजीज आयदीन ने बताया कि – ‘अग्निकांड के दौरान घबराहट में होटल की इमारत से कूदने की वजह से दो पीड़ितों की मौत हो गई। होटल में 234 मेहमान ठहरे हुए थे। फायर ब्रिगेड के 30 ट्रक और 28 एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। ऐहतियात के तौर पर रिसॉर्ट के अन्य होटलों को खाली करा लिया गया और मेहमानों को बोलू के आसपास के होटलों में ठहराया गया है’।

बता दें कि 161 कमरों वाला यह होटल एक ऊंची चट्टान के पास स्थित है, जिससे आग पर काबू पाने के प्रयासों में दिक्कत आ रही थी। कार्तलकाया, इस्तांबुल से लगभग 300 किलोमीटर पूर्व में कोरोग्लू पर्वतीय क्षेत्र में स्थित एक लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट है। तुर्की में स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं और इस दौरान क्षेत्र के होटल आम तौर पर भरे हुए रहते हैं।

तुर्किये के एक स्की रिसोर्ट होटल में आग लगने की घटना हुई
तुर्किये के एक स्की रिसोर्ट होटल में आग लगने की घटना हुई

Turkey के होटल में आग के प्रत्यक्षदर्शी का बयान…

Turkey के इस होटल में आग लगने के दौरान मौजूद रहे होटल में स्की ट्रेनर नेकमी केपसेटुटन ने बताया कि –‘ जिस वक्त आग लगी, उस समय वह सो रहे थे. घटना के बाद वह इमारत से बाहर भागे।  इसके बाद उन्होंने होटल से करीब 20 मेहमानों को बाहर निकालने में मदद की।होटल में धुआं भर गया था, जिससे मेहमानों के लिए आग से बचने का रास्ता ढूंढना मुश्किल हो गया। मैं अपने कुछ छात्रों से संपर्क नहीं कर पा रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि वे ठीक होंगे’।

तुर्की के एक स्की रिसॉर्ट के होटल में को लगी भयंकर आग
तुर्की के एक स्की रिसॉर्ट के होटल में को लगी भयंकर आग

मीडिया दिखाए गए दृश्यों में होटल की छत और ऊपरी मंजिलों में आग लगी हुई दिख रही है। इस बीच, मध्य तुर्की में एक अन्य स्की रिसॉर्ट के होटल में विस्फोट की घटना में चार लोग घायल हो गए। विस्फोट सिवास प्रांत के यिल्डिज माउंटेन विंटर स्पोर्ट्स सेंटर में हुआ। सिवास गवर्नर के कार्यालय ने बताया कि घटना में स्कीइंग प्रशिक्षण लेने वाले दो लोग और उनका ट्रेनर और एक अन्य ट्रेनर झुलस गए।

Dhanbad Shiv Maha Aarti: बारिश के बीच दीपों से जगमगाया राजेंद्र...

Dhanbad Shiv Maha Aarti: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार को धनबाद शहर भगवान शिव की भक्ति में डूबा हुआ था। झारखंड इंडस्ट्रीज...

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड का बढ़ा मान, पाकुड़ के समाजसेवी...

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड के पाकुड़ ज़िले के लिए यह गर्व का क्षण था जब मशहूर समाजसेवी लुत्फ़ल हक को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में...

Garhwa Tiger Attack: तेवाली गांव के जंगल में बाघ ने पालतू...

गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के तेवाली गांव में बाघ ने पालतू भैंस का शिकार किया। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है...