महाकुंभ में Yogi Cabinet ने संगम में लगाई डुबकी…

प्रयागराज : महाकुंभ में Yogi Cabinet ने संगम में लगाई डुबकी…। महाकंभ 2025 के 10वें दिन बुधवार को यहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम यानि त्रिवेणी में यूपी की Yogi Cabinet ने CM Yogi आदित्यनाथ की अगुवाई में पावन डुबकी लगाई। साथ ही उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य Cabinet मंत्री प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना की।

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने अपने Cabinet मंत्रियों के साथ प्रयागराज में प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। इससे पहले CM Yogi आदित्यनाथ अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ  त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए एक विशेष नाव पर सवार हुए।

महाकुंभ में Yogi Cabinet ने 5 अहम प्रस्तावों पर लगाई मुहर

इससे पहले महाकुंभ में  हुई Yogi Cabinet की विशेष बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी मीडिया से मुखातिब होकर खुद CM Yogi आदित्यनाथ ने दी। CM Yogi ने बताया कि – ‘…प्रयागराज विंध्य क्षेत्र और वाराणसी विध्य क्षेत्र का गठन, गंगा एक्सप्रेस का विस्तार, मध्य प्रदेश की सीमा रीवा तक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस का भी विस्तार रीवा तक करने का फैसला लिया गया है।

…प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र के साथ-साथ वाराणसी में भी नीति आयोग के सहयोग से विकास क्षेत्र विकसित किया जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे को चित्रकूट से जोड़ने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।

…गंगा नदी पर छह लेन का पुल बनाया जा रहा है। प्रयागराज को झूसी से जोड़ने के लिए एक और चार लेन का पुल बनाया जाएगा। यमुना नदी पर एक और सिग्नेचर ब्रिज बनाया जाएगा’। 

महाकुंभ में बुधवार को यूपी कैबिनेट के साथ संगम में स्नान करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
महाकुंभ में बुधवार को यूपी कैबिनेट के साथ संगम में स्नान करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

अरैल में पुल को मंजूरी देने के साथ ही Yogi Cabinet ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार पर लगाई मुहर

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘…हेतापट्टी से सलोरी तक गंगा पर पुल बनेगा, अरैल में भी एक पुल को मंजूरी दी गई है। प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक सतत विकास बनाने के लिए, हम एक विकास क्षेत्र विकसित करेंगे। इसके बुनियादी ढांचे के लिए, गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार दिया जाएगा।

…गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज से मिर्जापुर, भदोही से काशी, चंदौली और गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। …वाराणसी, प्रयागराज समेत सात जिलों को धार्मिक क्षेत्र की मंजूरी मिली है। प्रयागराज, वाराणसी और आगरा में मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और मुरादाबाद में 10 हजार करोड़ का निवेश का प्रस्ताव पास हुआ है। वाराणसी और चंदौली से, यह (गंगा) एक्सप्रेसवे सोनभद्र को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ेगा’।

महाकुंभ में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की बैठक शुरू।
महाकुंभ में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की बैठक शुरू।

 

Yogi Cabinet का अहम फैसला – प्रयागराज, वाराणसी और आगरा के लिए जारी होंगे बांड

महाकुंभ में हुए Yogi Cabinet की विशेेष बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘…पूरी कैबिनेट पहली बार महाकुंभ में मौजूद है। राज्य के विकास से जुड़ी नीतियों पर चर्चा हुई। प्रयागराज से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश एयरोस्पेस और रक्षा तथा रोजगार नीति को पांच साल पूरे हो गए हैं। इसे नवीनीकृत किया जाएगा।

महाकुंभ में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की बैठक शुरू।
महाकुंभ में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की बैठक शुरू।

…अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए नए प्रोत्साहनों की घोषणा की गई है।  केजीएमयू केंद्र को मेडिकल कॉलेज के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। तीन जिलों हाथरस, कासगंज और बागपत में तीन नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। 62 आईटीआई, 5 नवाचार, आविष्कार और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

…प्रयागराज, वाराणसी और आगरा नगर निगम हैं। इन तीनों के लिए बॉन्ड जारी किए जाएंगे… पिछले एक हफ्ते में 9.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई है… प्रयागराज नगर निगम प्रयागराज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए बॉन्ड जारी करेगा’।

इस मौके पर CM Yogi संग उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, रवींद्र जायसवाल, राकेश सचान, जॉ. एके सक्सेना आदि समेत सभी 54 मंत्री मौजूद रहे।

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...