संपूर्णता अभियान में कर्मियों व मुखिया को मिला सम्मान, मांझी ने राहुल की पदयात्रा पर कसा तंज

गयाजी : संपूर्णता अभियान के समापन समारोह में विभिन्न विभागों के कर्मियों और पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों, मुखिया और सरपंचों को सम्मान पत्र व प्रतीक चिह्न देकर प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने सम्मानित होने वाले लोगों से अपील की कि अपने कार्य मे निरंतरता बनाएं रखें। यही भविष्य में काम देगा।

DIARCH Group 22Scope News

राहुल की पदयात्रा पर सवाल पूछा तो मांझी ने कहा- देश में लोकतंत्र है

कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने राहुल गांधी की नई पदयात्रा पर सवाल पूछा, तो मांझी ने साफ कहा कि देश में लोकतंत्र है। हर किसी को घूमने, बोलने और यात्रा करने की स्वतंत्रता है। राहुल गांधी भी घूम रहे हैं, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। ये अच्छी पहल है, वे आएं और यात्रा करें। किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर शिक्षा विभाग के डीपीओ और डीपीएम नीलेश कुमार समेत कई पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। भटौरा पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

यह भी देखें :

पंचायत क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त एम्बुलेंस सेवा चलाई जा रही है – मांझी

उन्होंने बताया कि 2016 से अपने पंचायत क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त एम्बुलेंस सेवा चलाई जा रही है। इसी कार्य के लिए उन्हें केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मान मिला। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए शिक्षा विभाग के डीपीओ को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने भी भाग लिया और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को बधाई दी। समापन अवसर पर सभी सम्मानित प्रतिनिधियों ने अपने कार्यों को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े : मांझी का तेजस्वी पर तंज, कहा- बिना मतलब विपक्ष SIR का बना रहा है मुद्दा

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...

BSL ED Residence Protest: ‘किसी कीमत पर आवास नहीं छोड़ेंगे’, BSL...

BSL ED Residence Protest, बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सेक्टर-12 स्थित आवासों को खाली कराने के मुद्दे पर विवाद बढ़ता जा रहा है।...