चुनाव आयोग ने तेजस्वी को जारी किया नोटिस, 2-2 वोटर आई कार्ड के संबंध में मांगा जवाब

पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को निर्वाचन आयोग ने दो अलग-अलग वोटर आईडी (EPIC नंबर) रखने के मामले में नोटिस जारी किया है। आयोग ने तेजस्वी से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगा है और तय समय सीमा के भीतर लिखित जवाब देने को कहा है। जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव के नाम पर दो ईपीआईसी नंबर-RAB0456228 और RAB2916120 मौजूद हैं। इनमें से पहला नंबर 2020 के नामांकन पत्र और 2015 की मतदाता सूची में भी दर्ज था, जबकि दूसरा नंबर अस्तित्वहीन पाया गया है। चुनाव आयोग को संदेह है कि यह दूसरा ईपीआईसी नंबर फर्जी हो सकता है।

Goal 7 22Scope News

दूसरा EPIC नंबर फर्जी हो सकता है – चुनाव आयोग

चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि यह मामला मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि या फर्जी दस्तावेज से जुड़ा हो सकता है, इसलिए इसकी गंभीरता से जांच की रही है। साथ ही, आयोग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि दूसरा ईपीआईसी नंबर आधिकारिक रूप से जारी हुआ था या नहीं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने लगाया था ये आरोप

तेजस्वी यादव ने पहले इस विषय पर कहा था कि उनका नाम मतदाता सूची से हटाया गया है, लेकिन आयोग ने यह दावा निराधार बताया है और कहा है कि उनका नाम अब भी मसौदा मतदाता सूची में दर्ज है। चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को तथ्यात्मक जानकारी के साथ जवाब देने का निर्देश दिया है।

Tejashwi Yadav 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : चंद मिनटों में चुनाव आयोग से तेजस्वी को मिला जवाब, कहा- ध्यान से देख लें वोटर लिस्ट में अपना नाम

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img