Dhanbad: छह शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

Dhanbad: साइबर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन लोन देने के नाम पर ठगी करने के आरोप में 6 साइबर अपराधियों को बैंक मोड़ से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नंदलोक अपार्टमेंट से हुई है, जो जोड़ा फाटक स्थित है।

Dhanbad: छह शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

मामले की जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि सभी लोग अपार्टमेंट का कमरा नंबर 303 में रहकर लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी किया करते थे। प्रतिबिंब ऐप में दर्ज नंबर के आधार पर इन लोगों के लोकेशन को ट्रेस कर इन्हें गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अपराधियों में चार तमिलनाडु के और दो बिहार के नालंदा जिले से हैं। आरोपियों के पास से 13 मोबाइल, 14 सिम कार्ड और एक डायरी बरामद की गई है। इसमें ठगी से संबंधित जानकारी है।

Dhanbad: लोन दिलाने के नाम पर ठगी

पकड़े गए अपराधी लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी किया करते थे। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की धर पकड़ के लिए अभियान चला रही है। डीएसपी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी को भी किराए पर मकान देने से पहले उसकी शिनाख्त कर ले और अनजान व्यक्तियों द्वारा मोबाइल पर दिए जा रहे किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचे।

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...