नवादा पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का किया भंड़ाफोड़, लोन दिलाने के नाम…


नवादा पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का किया भंड़ाफोड़ , लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

नवादा : नवादा जिले की वारसलिगंज थाने की पुलिस ने साइबर ठगी करने वासे गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने छापेमारी कर सात अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरोह के लोग लोन दिलाने के नाम पर भोले भाले लोगों से ठगी की घटना को अंजाम देते थे। बता दें कि अपाधियों द्वारा बजाज फाइनेंस, इस्लामिक फाइनेंस एवं अन्य कंपनियों के नाम पर सस्ते दर पर लोन दिलाने का प्रलोभन देकर भोले- भाले लोगों से पैसों की ठगी की जाती थी।

Goal 7 22Scope News

पुलिस की छापेमारी में सात अपराधी गिरफ्तार

आपको बता दें कि वारिसलीगंज थाना को सूचना मिली कि ग्राम पेंगरी के एक घर में कुछ साइबर अपराधी गिरोह बनाकर भोले भाले लोगों से ठगने का काम कर रहे हैं। उक्त सूचना को पुलिस अधीक्षक नवादा को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने छापेमारी कर सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े : साइबर अपराध पर नकेल कसने को जल्द तैयार होगा विशेष सेंटर – नैयर हसनैन खान

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

भोजपुर में Waste to Art से महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण...

भोजपुर में वेस्ट टू आर्ट पहल से कबाड़ को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला जा रहा है। महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का लाभ...

बिहार में Dairy Business का विस्तार, दूध से आगे फल-सब्जी और...

एनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बिहार के दुग्ध संघों को मूल्य संवर्धित उत्पादों के साथ फल, सब्जी और खाद्य तेल कारोबार में विस्तार...

JPSC-JSSC छात्रों पर FIR का मुद्दा गरमाया, 8 सितंबर से BJP...

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र आंदोलन और अभ्यर्थियों पर दर्ज एफआईआर का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। छात्रों...