श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुट भिड़े , एक घायल

रांची : राजधानी रांची के श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में एक बार फिर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों में जमकर लड़ाई हुई. इस घटना में एक छात्र घायल हो गया, जिसे रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. छात्र को 15 टांका लगा है.

गौरतलब है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच कई बार मारपीट की घटनाएं सामने आती रही है. शनिवार को पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी हुई. विश्वविद्यालय परिसर से शुरू हुई लड़ाई बाहर सड़क पर आते ही और बढ़ गई. धीरे-धीरे दोनों पक्षों से छात्रों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट शुरू हो गया. बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर मामला शांत कराया. इस दौरान विश्वविद्यालय में एक पक्ष के छात्र ने दूसरे पक्ष के छात्र की गिरफ्तारी की मांग की गई.

बता दें कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी में हमेशा पुलिस बल तैनात रहते हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि पुलिस जवान के होते हुए भी इतनी बड़ी लड़ाई कैसे हो गई? दो गुटों में जमकर हाथापाई होने की वजह से एक विद्यार्थी जख्मी हो गया और उसे 15 टांके लगे हुए हैं. फिलहाल वह राजधानी रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में इलाजरत है.

रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा

फंड की कमी नहीं, जानिए क्यों भूखमरी के कगार पर खड़े हैं बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के शिक्षककर्मी?

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...