Hazaribagh : सांसद मनीष जायसवाल को दिल्ली चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेवारी, दो विधानसभा क्षेत्र का मिला जिम्मा…

Hazaribagh : भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव -2025 में एक बड़ी और महत्त्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी। उन्हें दिल्ली के दो विधानसभा क्षेत्र पटेल नगर और राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक प्रबंधन का जिम्मे सौंपा है। चुनाव के दरम्यान ये दोनों विधानसभा क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल की गतिविधि दिखेगी।

Hazaribagh : दो विधानसभा क्षेत्र पटेल नगर और राजौरी गार्डन विस क्षेत्र का संभालेंगे राजनीतिक प्रबंधन

सांसद मनीष जायसवाल अपने कुशल राजनीतिक चुनाव प्रबंधन, क्षमता और विद्वता का पिछले बिहार विधानसभा चुनाव, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव, कर्नाटक विधानसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव में संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का बखूबी निर्वहन कर प्रदर्शित कर चुके हैं। बीते झारखंड विधानसभा चुनाव में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पांच में से चार विधानसभा और हजारीबाग जिले के सभी पांचों विधानसभा सीटों पर एनडीए की प्रचंड जीत सुनिश्चित कराने में उनका अहम योगदान रहा था।

सांसद मनीष जायसवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेवारी मिलने पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और यहां की जनता बेहद उत्साहित हैं और अपने सांसद को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर रहें हैं साथ ही विश्वास जाता रहें हैं कि वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में संगठन के पक्ष में उत्कृष्ट कार्य करेंगे और पार्टी को जीत दिलाने में मदद पहुंचाएंगे।

Ranchi Swine Flu: राजधानी में बढ़ा H1N1 का खतरा, तीन नए...

रांची में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में दो छोटे बच्चे शामिल हैं, दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग...

Ranchi News: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 Coaching Centers पर...

रांची में 70 कोचिंग सेंटरों की जांच में 18 के पास वैध ट्रेड लाइसेंस नहीं मिला। कागजात नहीं देने पर नगर निगम ने सील...

Ranchi Weather: सितंबर में फिर झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में...

झारखंड में मानसून कमजोर रहने के बावजूद रांची में सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। सितंबर में फिर अच्छी बारिश की संभावना...