Ranchi : झारखंड ऊर्जा विभाग के खाते से 109 करोड़ की फर्जी निकासी मामले में झारखंड एटीएस की कार्रवाई जारी है। एसपी ऋषभ कुमार के नेतृत्व में एटीएस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान अब तक करीब 2 करोड़ रुपए बरामद किए हैं, वही 48 करोड रुपए फ्रिज कराए गए हैं।

Ranchi : सात लोगों अबतक हो चुकी है गिरफ्तारी
मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तारी करने की सूचना है। कल एटीएस की टीम द्वारा रांची में छापेमारी की गई थी, इस दौरान एक आरोपी के ठिकाने से 60 लख रुपए बरामद किए गए।
बता दें कि 4 अक्टूबर 2024 को झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा 40.5 करोड़ तथा झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मास्टर ट्रस्ट द्वारा 56.5 करोड़ रुपए की राशि फर्जी अकाउंट के द्वारा निकासी किए जाने की शिकायत नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल (NCCRP) पर करायी गई थी। जिसके बाद एटीएस ने की ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।
मदन सिंह की रिपोर्ट–


















