Indonesia President की बातों पर खूब खिलखिलाए मोदी…

डिजिटल डेस्क : Indonesia President की बातों पर खूब खिलखिलाए मोदी…। रविवार देर शाम गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि Indonesia President प्रबोवो सुबियांतो के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिनर आयोजित किया।

इसमें Indonesia President प्रबोवो सुबियांतो ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी गणमान्य लोग खिलखिलाकर हंस पड़े। Indonesia President प्रबोवो सुबियांतो ने भारत और इंडोनेशिया के बीच प्राचीन संबंधों की बात भी कही और कहा कि हमारी भाषा के कई अहम शब्द संस्कृत भाषा से आते हैं।

Indonesia President बोले – मेरा डीएनए भारतीय…

डिनर के दौरान Indonesia President प्रबोवो सुबियांतो ने कहा कि – ‘भारत और इंडोनेशिया के आपसी संबंधों का इतिहास बेहद पुराना है। दोनों देशों की सभ्यताओं में भी जुड़ाव रहा है, यहां तक कि हमारी भाषा के कई अहम शब्द संस्कृत भाषा के हैं। हमारे कई नाम भी संस्कृत भाषा के हैं।

…हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में भी प्राचीन भारतीय सभ्यता का प्रभाव है। यहां तक कि हमारे जीन्स में भी समानता है।’ इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने कहा कि ‘कुछ हफ्ते पहले ही मैंने अपनी जेनेटिक्स सीक्वेंसिंग और डीएनए टेस्ट कराया।

…मुझे बताया गया कि मेरा डीएनए भारतीय है। सभी जानते हैं कि जैसे ही मैं भारतीय संगीत सुनता हूं, तभी मैं थिरकना शुरू कर देता हूं।’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से रविवार की शाम आयोजित डिनर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से रविवार की शाम आयोजित डिनर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो

Indonesia President बोले – मैंने पीएम मोदी से काफी कुछ सीखा…

इसी क्रम में Indonesia President प्रबोवो सुबियांतो ने आगे कहा कि – ‘मुझे यहां (भारत) आने पर गर्व है। मैं कोई खांटी राजनेता नहीं हूं, न ही अच्छा कूटनीतिकार हूं, मैं जो भी कहता हूं दिल से कहता हूं। मुझे यहां आए हुए कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन मैंने पीएम मोदी के नेतृत्व और उनके समर्पण से काफी कुछ सीखा है।

…उनका गरीबी को दूर करने और कमजोर वर्ग की मदद करने के लिए जो समर्पण है, वह हमारे लिए प्रेरणा है। मैं भारत की समृद्धि, शांति के लिए कामना करता हूं। उम्मीद है कि भारत और इंडोनेशिया के संबंध आगे भी मजबूत होते रहेंगे।’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से रविवार की शाम आयोजित डिनर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से रविवार की शाम आयोजित डिनर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी पर अभिभूत दिखे Indonesia President

इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि Indonesia President प्रबोवो सुबियांतो, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, प्रशासनिक, सैन्य एवं पुलिस अधिकारी तथा राजनयिक शामिल हुए। यह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से आयोजित दूसरा ‘एट होम’ कार्यक्रम था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से रविवार की शाम आयोजित डिनर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से रविवार की शाम आयोजित डिनर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो

समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी का सभी कायल हुए एवं Indonesia President प्रबोवो सुबियांतो तो मानों भारतीय मेजबानी पर खासे अभिभूत दिखे।

Indonesia President प्रबावो सुबियांतो ने डिनर के दौरान कहा कि ‘भारत और इंडोनेशिया के आपसी संबंधों का इतिहास बेहद पुराना है। दोनों देशों की सभ्यताओं में भी जुड़ाव रहा है, यहां तक कि हमारी भाषा के कई अहम शब्द संस्कृत भाषा के हैं।

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...