Bokaro : इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी पहुंचे बोकारो, स्टील प्लांट के कई मुद्दों पर होगी चर्चा…

Bokaro : आज केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी बोकारो पहुंचे। विशेष विमान से इस्पात मंत्री बोकारो हवाई अड्डा पहुंचे हैं, जहां सेल चेयरमैन सहित बोकारो स्टील प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही सीआईएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बताते चलें कि मंत्री बनने के बाद इस्पात मंत्री का पहला दौरा है।

ये भी पढ़ें-Jamtara Crime : APK फाइल पर क्लिक किया और आपके पैसे छूमंतर, 6 शातिर अपराधी धराए… 

Bokaro : बोकारो हवाई अड्डे पर इस्पात मंत्री को दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर
Bokaro : बोकारो हवाई अड्डे पर इस्पात मंत्री को दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर

Bokaro : विस्तारीकरण सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मंत्री आज बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों से प्लांट के विस्तारीकरण सहित प्लांट के उत्पादन संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे। बताते चलें कि बोकारो स्टील प्लांट का विस्तारीकरण करना है जिसमे दस मिलियन टन उत्पादन करना है। जिसको लेकर लंबे समय से ब्लू प्रिंट बना हुआ है लेकिन विस्थापन मुख्य समस्या है। पहले विस्थापित हुए लोग आज भी आंदोलनरत है।

ये भी पढ़ें- Giridih : घर में अचानक हुआ जोरदार ब्लास्ट, एक महिला की मौत 6 गंभीर, जांच में जुटी पुलिस… 

वही मजदूरों की समस्या है जिसको लेकर मजदूर नेताओं से भी बैठक होनी है। कल इस्पात मंत्री धनबाद स्थित चासनाला कोल वासरी का भी दौरा करेंगे फिर बोकारो निवास में दोपहर तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद दिल्ली होते हुए कर्नाटक के लिए रवाना हो जाएंगे।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...