Giridih : घर में अचानक हुआ जोरदार ब्लास्ट, एक महिला की मौत 6 गंभीर, जांच में जुटी पुलिस…

Giridih : गिरिडीह शहर के शीतलपुर में उस समय सनसनी मच गई जब देर रात एक घर में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। घटना में घर के अंदर रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस राहत कार्य में लग गई वहीं गंभीर रुप से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

हगत 22Scope News

मिली जानकारी के मुताबिक कल देर रात अचानक उमेश दास नामक व्यक्ति के घर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उमेश दास के सास की मौत हो गई। वहीं उमेश दास, उसकी पत्नी और बेटा सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बह56 min 22Scope News

Giridih : घर की दीवार से अलग होकर छत ऊपर की ओर उठ गई

आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गभीर रुप से घायल को इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। हालांकि ब्लास्ट किस कारण से हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि घर की दीवार से अलग होकर छत ऊपर की ओर उठ गई।

Giridih : ब्लास्ट के बाद मुआयना करती पुलिस
Giridih : ब्लास्ट के बाद मुआयना करती पुलिस

इधर घटना के बाद मौक़े पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर घटना के बाद एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत भारी संख्या में पुलिस मौक़े पर पहुंच कर राहत कार्य मे जुट गई है वहीं मामले की छानबीन कर रही है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट–

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...