Advertisment

Ranchi : जे.एस.एस.पी.एस खेलगांव में गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन…

Ranchi : दिनांक 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, जे एस.एस.पी.एस खेलगांव, रांची में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जे.एस.एस.पी.एस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव धर्मेंद्र कुमार दीक्षित द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। राष्ट्रगान के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि में अरुण कुमार, संयुक्त सचिव, खेल विभाग, झारखंड सरकार एवं एस.एस. लाल, महाप्रबंधक, सी.सी.एल उपस्थित थे।

ाीबहगद min 22Scope News

इसके पश्चात, जेएसएसपीएस के खिलाड़ियों और सुरक्षा कर्मियों द्वारा शानदार परेड का प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। परेड के बाद उत्कृष्ट योगदान देने वाले “सर्वश्रेष्ठ कोच, “सर्वश्रेष्ठ कैडेट,” और “सर्वश्रेष्ठ संविदा कर्मचारी” को सम्मानित करते हुए पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की सबसे आकर्षक प्रस्तुति जेएसएसपीएस के कैडेट्स द्वारा दी गई 11 खेल विधाओं की झांकी रही, जिसने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। इन झांकियों के माध्यम से विभिन्न खेलों की महत्ता, प्रशिक्षण और उपलब्धियों को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया।

पूरे कार्यक्रम ने देशभक्ति और खेल भावना का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। जेएसएसपीएस के सीईओ गिरीश कुमार राठौड़ एवं एल.एम.सी सदस्यो ने सभी अतिथियों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी और इस आयोजन में सभी की भागीदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए सराहना की।

4 बच्चों की मां ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग...

गयाजी : गयाजी में एक व्यक्ति राजदेव भारती की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चार बच्चों की मां ने अपनी...

Radha Govind University Football Team: फुटबॉल मैदान पर राधा गोविन्द विश्वविद्यालय...

Radha Govind University Football Team: रामगढ़ के सिद्धू कान्हू ग्राउंड में आयोजित एक लीग फ़ुटबॉल टूर्नामेंट में, राधा गोविंद यूनिवर्सिटी की फ़ुटबॉल टीम ने...

निकलेगी 30 फीट का लंबी कांवड़ यात्रा, डेढ़ क्विंटल से भी...

गयाजी : सावन के पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्त तरह-तरह की कांवर यात्रा निकालते हैं। कोई दो फीट की कांवर लेकर बाबा...